
IND vs NZ, 3rd T20: टाई हुआ मैच, टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया

IND vs NZ, 3rd T20 LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज मंगलवार 22 नवंबर को न्यूजीलैंड के नेपियर में खेला जा रहा है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दूसरा मैच भारत के खाते में गया. तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन पर ऑलआउट हो गई. 9 ओवर के बाद 75 रन में टीम इंडिया ने 4 विकेट गवां दिए. इस बीच बारिश हो गई और मैच टाई हो गया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 1-0 से कब्जा जमा लिया.
इंडिया का स्कोर - 75/4 (9.0) मैच टाई
बल्लेबाज - रन - गेंद - 4 - 6
ईशान किशन (कैच -चैपमैन, बॉल - मिल्ने) - 10 - 11 - 1 - 1
ऋषभ पंत (कैच -सोढ़ी, बॉल - सऊदी) - 11 - 5 - 2 - 0
सूर्यकुमार यादव (कैच - फिलिप्स, बॉल - सोढ़ी) - 13 - 10 - 1 - 1
श्रेयस अय्यर (कैच- नीशम, बॉल - सऊदी) - 0 - 1 - 0 - 0
हार्दिक पांड्या* - 30 - 18 - 3 - 1
दीपक हुडा* - 9 - 9 - 0 - 0
भारत का टॉप आर्डर लड़खड़ाया
एक बार फिर टीम इंडिया का टॉप आर्डर लड़खड़ाया है. ईशान-पंत की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर फ़ैल साबित हुई है. 13 रन के स्कोर पर ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद 11 रन बनाकर ऋषभ पंत भी चलते बनें. अय्यर शून्य रन पर सऊदी के शिकार हो गए इसके बाद 60 रन पर सूर्यकुमार यादव भी 13 रन बनाकर सोढ़ी की गेंद में फिलिप्स के हाथो कैच दे बैठें.
भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने कीवी टीम के 4-4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. न्यूजीलैंड के आखिरी सात विकेट 14 रन बनाने में गिरे हैं.
न्यूजीलैंड का स्कोर- 160 (19.4)
बल्लेबाज - रन - गेंद - 4 - 6
फिन एलन (LBW, बॉल- अर्शदीप) - 3 - 4 - 0 - 0
डेवोन कॉनवे (कैच - किशन, बॉल- अर्शदीप) - 59 - 49 - 5 - 2
मार्क चैपमैन (कैच - अर्शदीप, बॉल- सिराज) - 12 - 12 - 2 - 0
ग्लेन फिलिप्स (कैच - भुवनेश्वर, बॉल- सिराज) - 54 - 33 - 5 - 3
डेरिल मिचेल (कैच - पंत, बॉल- अर्शदीप) - 10 - 5 - 2 - 0
जेम्स नीशम (कैच - पंत, बॉल- सिराज) - 0 - 3 - 0 - 0
मिचेल सेंटनर (कैच - चहल, बॉल- सिराज) - 1 - 3 - 0 - 0
एडम मिल्ने (रन आउट- सिराज) - 0 - 1 - 0 - 0
ईश सोढ़ी (बोल्ड - अर्शदीप) - 0 - 1 - 0 - 0
टिम साऊदी (बोल्ड - हर्षल) - 6 - 5 - 1 - 0
लॉकी फर्ग्यूसन* - 5 - 3 - 0 - 0
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...
भारत: ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.
न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साऊदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन.
दूसरा मैच आज रविवार 20 नवंबर को माउंट माउनगनुई में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से खेला गया. यह मैच भी बारिश की वजह से कुछ देर के लिए थमा रहा. केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. सूर्या के धमाकेदार शतक के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं. जिसका पीछा कर रही न्यूजीलैंड 126 रन के स्कोर पर सिमट गई और टीम इंडिया ने यह मुकाबला 65 रनों के अंतर से जीत लिया. आज अगर यह मैच टीम इंडिया के पक्ष में रहता है तो ट्रॉफी भी टीम इंडिया के पास ही रहेगी. और अगर न्यूजीलैंड के पक्ष में जाता है तो सीरीज ड्रा हो जाएगी.
बता दें भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 नवंबर से 22 नवंबर तक 3 टी20 मैचों की सीरीज और 25 नवंबर से 30 नवंबर तक 3 मैचों की ODI सीरीज आयोजित की गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पूरी तरह से बदली हुई दिखाई देगी. रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर को इस सीरीज में आराम दिया गया है. इसलिए दोनों ही प्लेयर न तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आएँगे और न ही वनडे सीरीज में. टी20 सीरीज का नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे जबकि वनडे सीरीज की शिखर धवन.
यहां देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच लाइव मैच
भारत में इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 और एकदिवसीय मैचों की सीरीज का लाइव प्रसारण नहीं होगा. सोनी टीवी या फिर स्टार स्पोर्ट्स के पास इस सीरीज के लाइव प्रसारण के राइट्स नहीं हैं, हालांकि डीडी स्पोर्ट्स पर इसका प्रसारण किया जा सकता है. क्योंकि अक्सर टीम इंडिया के मैच उसपर दिखाए जाते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट सीरीज़ का प्रसारण अमेज़न प्राइम की ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा. जहां आप मैच लाइव देख सकते हैं, लेकिन आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए.
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
पहला टी-20: 18 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (वेलिंग्टन)
दूसरा टी-20: 20 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (माउंट माउनगनुई)
तीसरा टी-20: 22 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (नेपियर)
भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
पहला वनडे: 25 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (ऑकलैंड)
दूसरा वनडे: 27 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (हैमिल्टन)
तीसरा वनडे: 30 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (क्राइस्टचर्च)
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




