
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज: भारत ने बांग्लादेश को चौथी बार क्लीन स्वीप किया, दूसरे टेस्ट में 3 विकेट से हराया

India vs Bangladesh Test Series
India vs Bangladesh Test Series: बांग्लादेश के मीरपुर में खेला गया भारत बनाम बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच भी टीम इंडिया ने जीत लिया है. इस टेस्ट मैच में इंडिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया है. इसके साथ ही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से कब्जा जमाते हुए बांग्लादेश को चौथी बार क्लीन स्वीप कर दिया है. भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है. उसके 58.93 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया 76.92% अंकों के साथ पहले स्थान पर है.
श्रेयस-अश्विन ने 8वें विकेट के लिए नाबाद 71 रन जोड़े
चौथे दिन रविवार के पहले सेशन में भारतीय टीम ने श्रेयस-अश्विन की अर्धशतकीय साझदारी के सहारे जीत के लिए जरूरी रन 7 विकेट पर बना डाले. दोनों ने 8वें विकेट के लिए नाबाद 71 रन जोड़े. तीसरे दिन के नाबाद अक्षर पटेल 34 रन बनाकर आउट हुए. जबकि नाइट वॉचमैन जयदेव उनादकट 13 रन बना सके. इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने 9 रन जोड़े. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 29 और अश्विन ने 42 रन बनाए.
बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लिए. कप्तान शाकिब अल हसन को 2 सफलताएं मिलीं. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 231 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 145 रनों का टारगेट दिया था. इससे पहले भारत ने पहली पारी में 314 और बांग्लादेश ने 227 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 188 रन से जीता था.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




