खेल

ODI में भी भारत नंबर 1: शुभमन गिल का चौथा शतक, रोहित की 3 साल बाद सेंचुरी; टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया

Neelam Dwivedi
25 Jan 2023 12:11 AM IST
ODI में भी भारत नंबर 1: शुभमन गिल का चौथा शतक, रोहित की 3 साल बाद सेंचुरी; टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया
x
ODI में भी भारत नंबर 1: टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है.

टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है. इस रिजल्ट का मतलब यह है कि भारतीय टीम अब वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन गई है. टी-20 में हम पहले से नंबर-1 हैं. टेस्ट में हमारी रैंकिंग नंबर-2 है.

भारत ने तीसरी बार न्यूजीलैंड को वनडे में क्लीन स्वीप किया है. टीम इंडिया ने 1988 और 2010 में भी ऐसा किया था. भारत ने लगातार 7वां वनडे मैच भी जीता है. इंदौर के होलकर मैदान पर भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर बनाया. गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन बनाए. इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए. विराट कोहली ने बीच में 36 रन जोड़े. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए.

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई. उसकी ओर से ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. कॉन्वे के अलावा हेनरी निकल्स ने 42 और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन बनाए.

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए. जबकि युजवेंद्र चहल को 2 सफलता मिली. हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक के हिस्से एक-एक विकेट आया.

शुभमन गिल

ओपनिंग करते हुए शतकीय पारी खेली. यह गिल का पिछली चार पारियों में तीसरा वनडे शतक है.

रोहित शर्मा

पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने भी शतक जमाया. यह रोहित का 30वां वनडे शतक है.

शार्दुल ठाकुर

तेज गेंदबाजी को लीड कर रहे शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने डेरिल मिचेल (24 रन) को टिकने नहीं दिया. उसके बाद एक ही ओवर में टॉम लैथम (शून्य) और ग्लेन फिलिप्स (5 रन) को आउट कर कीवी टीम के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी.

कुलदीप यादव

यादव ने हेनरी निकल्स को आउट कर कॉन्वे-निकल्स की साझेदारी (106 रन) तोड़ी. उसके बाद ब्रेसवेल को पैर जमाने से रोका. इतना ही नहीं, फर्ग्युसन को जल्दी आउट कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

इंदौर के होलकर मैदान पर भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर बनाया. गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए.

26 ओवर में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 212 रन था. तभी रोहित आउट हुए. इसके कुछ देर बाद शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए. विराट कोहली (36), ईशान किशन (17) और सूर्यकुमार यादव (14) ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. हार्दिक और शार्दूल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को फिर ट्रैक पर वापस लौटाया.

यह वनडे क्रिकेट में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. टीम इंडिया ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 8 मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में बनाया था. तब भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए थे.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story