खेल

IND Vs NZ 2nd T20: दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी

Neelam Dwivedi
29 Jan 2023 10:40 PM IST
टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया दिया है.
x

टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया दिया है.

IND Vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है.

IND Vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है. सीरीज का तीसरा मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

रविवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी. कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 19 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैंपमैन 14-14 और ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे 11-11 रन बनाकर आउट हुए.

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए. कप्तान हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के हिस्से एक-एक विकेट आए.

100 रनों का लक्ष्य भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए. ईशान किशन ने 19 रन जोड़े. माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला. माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला.

न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी. यह कीवी टीम का इंडिया के खिलाफ टी-20 में सबसे कम स्कोर है.

कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 19 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैंपमैन 14-14 और ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे 11-11 रन बनाकर आउट हुए.

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए. कप्तान हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के हिस्से एक-एक विकेट आया.

चहल टी-20 में भारत के टॉप विकेट टेकर

चहल टी-20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 91 विकेट हो गए हैं. चहल ने भुवनेंश्वर कुमार (90 विकेट) को पीछे छोड़ा है.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story