खेल

IND Vs AUS, 1st Test Day 2: भारत को 144 रन की बढ़त, रोहित का शतक, जडेजा-अक्षर का अर्धशतक, डेब्यू मैच में मर्फी ने 5 विकेट लिए

Aaryan Puneet Dwivedi
10 Feb 2023 5:15 PM IST
Updated: 2023-02-10 17:40:55
IND Vs AUS, 1st Test Day 2: भारत को 144 रन की बढ़त, रोहित का शतक, जडेजा-अक्षर का अर्धशतक, डेब्यू मैच में मर्फी ने 5 विकेट लिए
x
IND Vs AUS, 1st Test Day 2 Live: भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन टीम इंडिया ने 144 रन की बढ़त बना ली है.

IND Vs AUS, 1st Test Day 2 Live: भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल ख़त्म हो चुका है. टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 321 हो गया है. भारत को 144 से अधिक रनों की बढ़त मिली है. गेंद से कमाल दिखाने के बाद रवींद्र जडेजा बल्ले से भी धमाल मचा रहें है. जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं दोनों ने अर्धशतक जमा दिए हैं. इसके पहले श्रीकर भरत 8 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए और करियर का 9वां शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा 120 रन बनाकर पेट कमिंस की गेंद में आउट हुए थें. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक विकेट अपना डेब्यू मैच खेल रहें टॉड मर्फी ने लिए हैं.

रोहित शर्मा की नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और दूसरे दिन का अंत भारत ने 144 रनों की बढ़त के साथ किया है. ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 177 रनों के स्कोर के सामने भारत ने दूसरे दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 321 रनों के साथ किया है. रोहित ने इस मैच में शतक जमाया जो उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट शतक है और टेस्ट करियर का 9वां. वहीं उनके बाद रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने पिच पर खूंटा गाड़ लिया. दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए.स्टंप तक जडेजा 66 और पटेल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Live Updates

  • IND Vs AUS, 1st Test: भारत का स्कोर 321/7
    10 Feb 2023 5:40 PM IST

    IND Vs AUS, 1st Test: भारत का स्कोर 321/7

    भारत का स्कोर 321/7


    भारत का स्कोर 321/7

    भारत का स्कोर 321/7


     


  • IND Vs AUS 1st Test: दूसरे दिन का खेल ख़त्म, भारत को 144 रन की बढ़त
    10 Feb 2023 5:21 PM IST

    IND Vs AUS 1st Test: दूसरे दिन का खेल ख़त्म, भारत को 144 रन की बढ़त

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर मे खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म हो चुका है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 144 रन की बढ़त बनाई. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली है और दोनों क्रीज पर जमे हुए हैं. 

    इधर, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए हैं. मर्फी ने केएल राहुल, रविचंद्र आश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और श्रीकर भरत का विकेट लिया है. 

  • IND Vs AUS, 1st Test Day 2 Live: अक्षर पटेल का अर्धशतक!
    10 Feb 2023 4:48 PM IST

    IND Vs AUS, 1st Test Day 2 Live: अक्षर पटेल का अर्धशतक!

    नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर पटेल ने टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी जड़ दी है. इसके पहले जडेजा ने भी टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया. अक्षर पटेल 50 रन और रवींद्र जडेजा 60 रन पर खेल रहें हैं. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 137 रनों की बढ़त बना ली है. 110 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 314/7 है.

  • IND Vs AUS, 1st Test Day 2: जडेजा का अर्धशतक
    10 Feb 2023 3:05 PM IST

    IND Vs AUS, 1st Test Day 2: जडेजा का अर्धशतक

    गेंदबाजी में जलवा दिखा चुके रवींद्र जडेजा अब बल्ले से भी जलवा दिखा रहें हैं. जडेजा 50 रन पर खेल रहें हैं. रवींद्र जडेजा ने नागपुर में टेस्ट करियर का 18 वां अर्धशतक लगाया है. 93 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 257/7 है. 

    इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 85वें ओवर की दूसरी गेंद जडेजा को फेंकी जो पैड और फिर बल्ले पर लगी. ऑस्ट्रेलिया ने अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया. ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया जिसमें अंपायर्स कॉल आया.

  • IND Vs AUS, 1st Test Day 2 Live: भारत को 7वां झटका, भरत 8 रन बनाकर आउट
    10 Feb 2023 2:54 PM IST

    IND Vs AUS, 1st Test Day 2 Live: भारत को 7वां झटका, भरत 8 रन बनाकर आउट

    टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 240 हो गया है. भारत को 63 रनों की बढ़त मिली है. श्रीकर भारत 8 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. 84वें ओवर की पहली गेंद पर मर्फी ने भरत के पैड पर गेंद मार दी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया जिसमें भरत आउट पाए गए. डेब्यू करने वाले भरत, डेब्यू करने वाले मर्फी की गेंद पर ही आउट हुए हैं.

  • IND Vs AUS 1st Test Live: रोहित शर्मा आउट, 120 रन बनाकर कमिंस के शिकार हुए
    10 Feb 2023 2:41 PM IST

    IND Vs AUS 1st Test Live: रोहित शर्मा आउट, 120 रन बनाकर कमिंस के शिकार हुए

    रोहित शर्मा की कप्तानी पारी का अंत हो गया है. तीसरे सेशन के शुरुआत में पेट कमिंस ने रोहित शर्मा का विकेट लिया. अपनी पारी के दौरान शर्मा ने 212 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के लगाकर 120 रन बनाए. टीम इंडिया का स्कोर 229/6 




  • दूसरा सेशन ख़त्म! भारत को 49 रन की बढ़त
    10 Feb 2023 2:32 PM IST

    दूसरा सेशन ख़त्म! भारत को 49 रन की बढ़त

    इंडिया - ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का दूसरा सेशन खत्म हो गया है. इस सेशन में भारत ने 2 विकेट खोए. भारत ने इस सेशन में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के विकेट खोए. रोहित ने इस सेशन में अपना शतक पूरा किया. रोहित इस समय 118 रन बनाकर खेल रहे हैं.उनके साथ जडेजा हैं जो 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. टी तक टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट पर 226 रन है और मेजबान टीम के पास 49 रनों की बढ़त है.

  • जडेजा ने मारा चौका
    10 Feb 2023 1:59 PM IST

    जडेजा ने मारा चौका

    ओवर की आखरी बॉल पर जडेजा ने मारा चौका

  • कलाइयों का उपयोग कर रोहित ने मारा शानदार चौका
    10 Feb 2023 1:53 PM IST

    कलाइयों का उपयोग कर रोहित ने मारा शानदार चौका

    कलाइयों का उपयोग कर रोहित ने गैप में शानदार चौका मारा 

  • जडेजा का चौका
    10 Feb 2023 1:18 PM IST

    जडेजा का चौका

    टेस्ट मैच के 65वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने चौका मार दिया. मर्फी ने गेंद ऑफ स्टंप पर छोटी फेंकी जिसे जडेजा ने बैकफुट पर जाकर पॉइंट की तरफ चौका लिया.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story