खेल

Good News: दूसरी बार पिता बनने जा रहे IPL ट्राफी के विजेता MS Dhoni?

Good News: दूसरी बार पिता बनने जा रहे IPL ट्राफी के विजेता MS Dhoni?
x
महेंद्र सिंह धोनी_साक्षी धोनी_सुरेश रैना 
साक्षी धोनी के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया में वायरल.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की चतुराई से चेन्नई सुपर किंग (CSK) ने चौथा खिताब जीता. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को फाइनल में हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार आइपीएल की ट्राफी अपने नाम कर ली. धोनी (MS Dhoni) ने बता दिया की उनकी उम्र उनके खेल को प्रभवित नहीं कर सकती है.

शुक्रवार 15 अक्टूबर की रात धौनी ने इतिहास रच दिया जो हमेशा याद किया जायेगा. कल के हुए मुकाबले में मिली जीत चेन्नई के फैंस के लिए काफी खुशमय रही है. चेन्नई की जीत के बाद खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया. जश्न मनाने में महेंद्र सिंह दोनो की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) और उनकी बेटी जीवा के सतह-साथ सुरेश रैना, की पत्नी साथ में तस्वीर खींचते नजर आई. मैच के जश्न के बाद सुरेश रैना ने इन तस्वीरों के सोशल मीडिया अकाउंट में साझा भी किया है.



साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबर वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच की समाप्ति के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और कहे जाने लगा की महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दूसरी बार पिता बनने जा रहे है. फिर क्या था धीरे-धीरे ये बात आग की तरह फ़ैल गई और फैंस साक्षी की तस्वीर के साथ लिख रहे है की वो दूसरी बार माँ बन रही है.

एक यूजर ने तो इस खबर के पक्का होने की बात तक लिख दी. उन्होंने साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबर के पक्की होने की बात सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका के हवाले से भी दी.

Next Story