खेल

थकी हुई बैंटिंग पर MS Dhoni के ऊपर भड़के फैंस, कहा कुछ ऐसा की धोनी को लग जाएगा बुरा..

थकी हुई बैंटिंग पर MS Dhoni के ऊपर भड़के फैंस, कहा कुछ ऐसा की धोनी को लग जाएगा बुरा..
x

ms_dhoni

MS Dhoni की थकी बैटिंग से फैंस परेशान हो चुके है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण ख़त्म होने के बाद लोग आईपीएल 2021 (IPL 2021) का तेजी से इंतज़ार कर रहे थे. ऐसे में फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर की बैटिंग और बॉलिंग देखने के लिए अपने काम को भी रोक देते है. लेकिन जब वही चहेता क्रिकेटर फैंस को मायूस कर देता है तो फैंस उसे भला-बुरा कहने में कोई कसर नहीं छोड़ते है. ऐसा ही कुछ चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ हुआ है. जिन्होंने सभी फैंस की उम्मीद में पानी फेर दिया है.

जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे फेज की शुरुआत में ही फैंस कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की ताबड़तोड़ बैटिंग देखना चाहते थे. लेकिन MS Dhoni ने पहले की तरह फिर एक बार अपने फैंस को दुखी कर दिया. महेंद्र सिंह धोनी की प्रति लोगो का जूनून अब कम होता जा रहा है ऐसे में क्या धोनी अपना करियर बचा पाएंगे.



धोनी लगातार हो रहे फ्लॉप

आईपीएल (IPL) 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग लगातार नाकामयाब हो रही हैं. बतौर कप्तान वो इस सीजन में फ्लॉप रहे है. महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन में 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 14.00 की औसत और 97.67 की स्ट्राइक रेट से महज 84 रन बनाए हैं.



सोशल मीडिया में भड़ास

एमएस धोनी (MS Dhoni) की लगातार बेकार बैटिंग से लोग परेशान हो चुके है और उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे है. वही कुछ लोग कह रहे है की धोनी अब थक चुके है. घर में जाकर आराम करे. फैंस की इन बातो को देख महेंद्र सिंह धोनी को बुरा जरूर लगेगा.



Next Story