खेल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ में भारत को मिले 61 मेडल, प्रधानमंत्री ने मेडलिस्टों का किया सत्कार, कही बड़ी बात

CWG 2022: कॉमनवेल्थ में भारत को मिले 61 मेडल, प्रधानमंत्री ने मेडलिस्टों का किया सत्कार, कही बड़ी बात
x
CWG 2022: भारत को मिले 22 गोल्ड, 16 सिल्वर एवं 23 कांस्य पदक, अपने आवास में पीएम मोदी ने किया स्वागत।

CWG 2022: कॉमनवेल्थ में भारत के खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड सहित कुल 61 मेडल प्राप्त करके दुनिया के सामने भारतीय तिरंगा का मान ऊँचा किया है। तो वहीं भारत पहुंचे सभी मेडलिस्ट का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शानिवार की सुबह अपने आवास में स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों ने बर्मिंघम में तिरंगे का मान बढ़ाया है। तिरंगे की ताकत को दुनिया ने यूक्रेन में भी देखा था। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।

युवाओं के लिए रोल मॉडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से पूरी तरह घुल मिल गए और कहा युवा आपको रोल मॉडल के रूप में देखते है। ऐसे में आप लोग स्कूलों में जाकर उन्हे अपने अनुभवों को साझा करें, क्योंकि वे आपसे से प्रेरित होकर आपके जैसा बनने की कोशिश करता है, इसलिए आप जरूर जाएं।

भारत ने जीतें 61 मेडल

कॉमनवेल्थ खेलों (Common Wealth Games) में भारत 18वीं बार हिस्सा लिया है। इसमें कुल 104 पुरुष और 103 महिलाओं ने अपना खेल जौहर दिखाया है। भारत के लिए पुरुषों ने 35 और महिलाओं ने 26 मेडल अपने नाम किए। रेसलिंग में भारत ने कुल 12 मेडल अपने नाम किए। इस खेल में भारतीय पहलवानों ने 6 गोल्ड एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

वहीं, वेटलिफ्टिंग में भारत ने कुल 10 मेडल जीते। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, अचंता शेउली और जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। वेटलिफ्टिंग के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बॉक्सिंग में 7 मेडल जीते।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 92 साल के इतिहास में पहली बार लॉन बॉल्स की मेंस और विमेंस टीम ने मेडल जीता। विमेंस टीम ने गोल्ड और मेंस टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

हॉकी खिलाड़ियों ने जीता मेडल

भारतीय विमेंस हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरी बार मेडल जीतने में सफल हुई। पहली बार टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे।

इन खिलाड़ियों ने जीते कुल 22 गोल्ड

CWG 2022 Gold Medalist: खेल के दौरान गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों में मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत।

16 इन खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर

CWG 2022 Silver Medalist: सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम।

23 ब्रॉन्ज मेडल पाने ये रहे खिलाड़ी

CWG 2022 Bronze Medalist: ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) पाने वाले खिलाड़ियों में गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।

Next Story