खेल

CWG 2022: पांचवें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, टीटी और लॉन बाउल्स में जीता गोल्ड

CWG 2022: पांचवें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, टीटी और लॉन बाउल्स में जीता गोल्ड
x
Commonwealth Games 2022 Day 5 Medal Tally, CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में पांचवां दिन भारत के लिए एक और सफल और स्वर्णिम दिन था।

Commonwealth Games 2022 Day 5 Medal Tally, CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में पांचवां दिन भारत के लिए एक और सफल और स्वर्णिम दिन था। पांचवें दिन भारत ने अपनी तालिका (Medal Tally) में दो स्वर्ण (Gold Medal) सहित कुल चार और पदक जोड़े।

Commonwealth Games 2022 India Medal Tally:

भारत के कुल मिलाकर 13 हो गए जिसमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

lawn bowls में भारत ने रचा इतिहास

lawn bowls India: लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की चौकड़ी ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका (17-10) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। लॉन बाउल्स (lawn bowls) के खेल में यह देश का पहला पदक है।

Weightlifting में भारत को एक और पदक

भारत के विकास ठाकुर (Vikas Thakur Weightlifting) ने पुरुषों की 96 किग्रा स्पर्धा में कुल 346 किग्रा (155 किग्रा स्नैच और 191 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के साथ रजत पदक जीता। यह भारोत्तोलन में भारत का आठवां पदक है।

टेबल टेनिस में एक गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीता

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम (Table Tennis) ने सिंगापुर को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, मिश्रित बैडमिंटन टीम गोल्ड कोस्ट 2018 की अपनी उपलब्धि को दोहरा नहीं पाई और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

एथलेटिक्स में भी भारत का कमाल

एथलेटिक्स में, मुरली श्रीशंकर (Murli Sreeshankar) और मोहम्मद अनीस याहिया (Anees Yahia) ने पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। स्टार शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर (Shot put player Manpreet Kaur) ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

तैराकी में भी रहा भारत का प्रदर्शन शानदार

पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में, भारत के श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय 2:00.84 के साथ किया और क्वालीफाइंग में नौवें स्थान पर रहे। वहीं, तैराक कुशाग्र रावत और अद्वैत पेज ने क्वालिफिकेशन में अंतिम दो स्थान हासिल कर पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में जगह बनाई।

commonwealth games 2022 medal tally, commonwealth games 2022 india, lawn bowls, cwg 2022 medal tally, cwg medal tally, medal tally commonwealth games 2022, commonwealth games 2022 india medals, cwg 2022 india, commonwealth games medal tally, commonwealth games 2022 table, commonwealth games 2022 points table, lawn bowls game, medal tally, badminton commonwealth गेम्स, lawn ball, india vs england hockey, commonwealth games 2022 sports, commonwealth games 2022 badminton, lawn ball game, hockey commonwealth games, commonwealth games 2022 medals, lawn bowls rules, vikas thakur, table tennis commonwealth games

Next Story