खेल

Asia Cup 2022: फिर होगा India Vs Pakistan का मुकाबला, IPL के बाद शुरू होगा एशिया कप 2022

Asia Cup 2022: फिर होगा India Vs Pakistan का मुकाबला, IPL के बाद शुरू होगा एशिया कप 2022
x
Asia Cup 2022: पिछले T-20 World Cup 2020 में India को Pakistan ने बुरी तरह हराया था अब बदला लेने का वक़्त आ रहा है

Asia Cup 2022 News In Hindi: IPL 2022 खत्म होने के बाद क्रिकेट की जंग थमने वाली नहीं है. 29 मई 2022 को IPL 2022 समाप्त हो जाएगा और कुछ ही दिनों बाद Asia Cup 2022 शुरू हो जाएगा। ये पूरा साल क्रिकेट के नाम होने वाला है क्योंकि Asia Cup के बाद T-20 World Cup 2022 भी तो शुरू होने वाला है.

IND Vs Pak Upcoming Match 2022: आपको याद होगा पिछले साल हुए T-20 World Cup 2020 में पाकिस्तान ने भारत को करारी हार दी थी अब भारत के लिए उस हार का बदला लेने का वक़्त करीब आ गया है. भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में सिर्फ खिलाडी मैदान में नहीं होते बल्कि 2 देशों की अवाम उस मैच का हीसा होती हैं. लोग क्रिकेट फैंस दोनों देशों से यही उम्मीद रखते हैं कि भरे टूर्नामेंट में जीत न मिले लेकिन पाकिस्तान से हारना नहीं है ठीक वैसा ही पाकिस्तान के लोग भी उम्मीद करते हैं.

एशिया कप 2022 कब से शुरू होगा

When will Asia cup 2022 start: बताया गया है कि Asia Cup की शुरुआत 27 अगस्त 2022 से होगी और 11 सितम्बर 2022 को Asia Cup का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा।

Asia Cup 2022 Teams: Asia Cup में सिर्फ एशिया महाद्वीप में मौजूद देशों के बीच ही क्रिकेट खेला जाता है. जिसमे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान शामिल हैं.

Asia Cup 2022 Venue: इस बार Asia Cup 2022 श्रीलंका में खेला जाएगा, हालांकि श्रीलंका क्राइसिस के माहौल को टी=देखने हुए एशिया कप 2022 की होस्टिंग खो सकता है और पाकिस्तान को मौका मिल सकता है. Which Country Will Host Asia Cup 2022? यह सबसे बड़ा सवाल है. BCCI ने अबतक कुछ स्पष्ट नहीं किया है अबतक तो श्रीलंका को ही एशिया कप 2022 होस्ट करना था लेकिन पाकिस्तान को भीमेजबानी का मौका मिल सकता है

Asia Cup 2022 All Matches Schedule

Asia Cup 2022 Time Table

ऐसा अनुमान है की एशिया कप के सभी मैच श्रीलंका की राजधानी कोलम्बों में होंगे लेकिन अबतक किसी भी टीम के मैच की डेट फिक्स नहीं हुई है. और न ही ये बताया गया है कि कोलम्बों के किन-किन खेल मैदानों में मैच होंगे। बस इतना ही पता चल पाया है कि मैच कबसे शुरू होंगे और कब फ़ाइनल होगा

Asia Cup 2022 India Vs Pakistan Match Date: अबतक किसी भी मैच की डेट फ़ाइनल नहीं हुई है.

Asia Cup Last Winner

अबतक एशिया कप के टोटल 14 टूर्नामेंट हुए हैं. साल 1984 से Asia Cup शुरू हुआ है. कभी 2 साल के बीच में एक बार टूर्नामेंट होता है तो कभी 4 साल बाद. आखिरी बार साल 2018 में Asia Cup आयोजित हुआ था जिसमे इंडिया ने जीत हासिल की थी. कायदे से 2020 में Asia Cup होना था लेकिन कोरोना ने ऐसा होने नहीं दिया। अब सीधा 2022 में अगस्त से एशिया कप शुरू होने वाला है.

Highest Winner Team In Asia Cup

How Many Times India Has Won Asia Cup: 14 टूर्नामेंट में अबतक एशिया कप में सबसे ज़्यादा बार जीतने वाली टीम भारत है जिसने 7 टूर्नामेंट में Asia Cup अपने नाम किया है वहीं 5 बार श्रीलंका ने और 2 बार पाकिस्तान ने Asia Cup जीता है. बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने कभी मैच नहीं जीते।

Cricket Fact- क्या आपको पता है आज तक भारत ने कभी भी एशिया कप की मेजबानी नहीं की है.



Next Story