
'60 ओवर इंग्लैंड को यहां नर्क जैसा लगना चाहिए', पारी शुरू होने के पहले विराट कोहली की ये स्पीच सोशल मीडिया में जमकर वायरल
सौ. स्टार स्पोर्ट्स...
India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भारत के पक्ष में रहा. भारत ने लॉर्ड्स में हुए इस मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. इस मैच का सबसे अहम एक समय तब रहा जब दूसरी पारी शुरू होने के पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने खिलाड़ियों को जीत के मंत्र दे रहें थें. कप्तान कोहली ने खिलाड़ियों से कहा कि '60 ओवर इंग्लैंड को यहां नर्क जैसा लगना चाहिए', उनकी यह स्पीच सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है.
'60 ओवर इंग्लैंड को यहां नर्क जैसा लगना चाहिए'
दरअसल, टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के बाद इंग्लिश टीम को 272 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू होने के पहले कप्तान कोहली ने अपने खिलाड़ियों पर जीत की भूख जगाने के लिए एक बेहद शानदार स्पीच दी. दूसरी पारी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 60 ओवर तक गेंदबाजी करनी थी. इसी 60 ओवर में इंग्लैंड को रोकना था और लॉर्ड्स में जीत दर्ज करनी थी. इसलिए कप्तान कोहली ने टीम से कहा कि '60 ओवर इंग्लैंड को यहां नर्क जैसा लगना चाहिए'.
— pant shirt fc (@pant_fc) August 16, 2021
विराट की स्पीच सोशल मीडिया में वायरल
अब कप्तान विराट कोहली की यह स्पीच सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. विराट कोहली इंग्लैंड के बैटिंग की दूसरी पारी शुरू होने के पहले अपने खिलाड़ियों को जीत का मन्त्र देते हुए एक स्पीच दे रहें थें, जिसमें उन्होंने कहा था कि, '60 ओवर इंग्लैंड को यहां नर्क जैसा लगना चाहिए'. यही स्पीच सोशल मीडिया में कल मैच के बाद से ही वायरल हो रही है.
काम आई स्पीच
इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में दी हुई विराट की ये स्पीच बेहद काम आई. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 52 ओवर में ही समेत दिया. इंग्लैंड पर भारत ने लगातार दबाव बनाए रखा और 272 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड को 120 रन पर आल आउट कर दिया.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




