
आपकी पर्सनालिटी बताती है की हफ्ते के किस दिन हुआ है आपका जन्म, जानिए कैसे?

नई दिल्ली। ज्योतिष के हिसाब से जन्म के दिन और स्वभाव का गहरा रिश्ता है। इससे व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। सप्ताह के सातों दिन का संबंध भी किसी न किसी ग्रह, देवी-देवता से है। जिससे जन्में बच्चे का स्वभाव पता चल जाता है।
सोमवार चंद्रमा माता का दिन
सोमवार को जन्मे लोग बेहद खुशमिजाज, मेहनती, बुद्धिमान और बहादुर होते हैं. चूंकि यह दिन चंद्रमा का होता है, इसलिए इस दिन जन्मे लोगों का मन एक साथ कई चीजों में लगा रहता है. इसलिए बार-बार उनकी पसंद-नापसंद बदलती रहती हैं. हालांकि इनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है।
मंगलवार का दिन
इस दिन जन्मे लोग स्वभाव से गुस्सैल, पराक्रमी, ऊर्जावान और अनुशासनप्रिय होते हैं. हालांकि मन के वे साफ और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग करियर में खूब तरक्की करते हैं और इन्हें अपनी तारीफें सुनना बहुत पसंद होता है।
बुधवार का दिन
बुधवार को जन्मे लोग बेहद बुद्धिमान और प्रतिभावान होते हैं। इनमें बोलने की कमाल की शैली होती है. ये लोग अपने जीवन में खूब पैसा कमाते हैं।
गुरुवार को भगवान विष्णु की कृपा
गुरुवार को जन्मे लोग साहसी, समझदार और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये खुद को इतनी अच्छी तरह से रीप्रजेंट करते हैं कि लोग पहली मुलाकात में ही इन पर दिल हार बैठते हैं। इनमें चुनौतियों से लड़ने की कमाल की क्षमता होती है। भगवान विष्णु की कृपा से ये ऐशोआराम की जिंदगी बिताते हैं।
शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन
शुक्रवार को जन्मे लोग विनम्र होते हैं और इन पर मां लक्ष्मी की भरपूर कृपा रहती है। ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं लेकिन पार्टनर के मामले में मुश्किलें उठाते हैं. ये लोग बार-बार पार्टनर बदलते हैं।
शनिवार शनि देव का दिन
शनिवार को जन्मे लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है. ये लोग गुस्से के तेज लेकिन जुनूनी होते हैं. लिहाजा जो काम हाथ में लें, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इन लोगों में अपनी मेहनत से किस्मत बदलने की ताकत होती है. ये लोग काफी ईमानदार होते हैं।
रविवार सुर्य देव का दिन
रविवार का दिन सूर्य का होता है. इस दिन जन्में लोग तेजस्वी, साहसी और बेहद आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग आजादी पसंद होते हैं और जिंदगी में किसी भी बंधन में रहना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग कला के क्षेत्र में रुचि लेते हैं।