अध्यात्म

जिनके हाँथ में ऐसी रेखा वो होगा अकूच-धन संपत्ति का मालिक, नौकरो की खड़ी होगी फ़ौज, पानी की तरह पैसा बरसेगा

जिनके हाँथ में ऐसी रेखा वो होगा अकूच-धन संपत्ति का मालिक, नौकरो की खड़ी होगी फ़ौज, पानी की तरह पैसा बरसेगा
x

yogfal

हथेली पर मौजूद रेखाएं मनुष्य के जीवन की तय करती है दिशा।

हस्तरेखा। आपके हाथ रेखाएं आपके जीवन के अनछुएं पहलूओं की ओर ईशारा करती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मौजूद रेखाएं मनुष्य के जीवन की दिशा को तय करती हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें हाथ की रेखाओं के जरिए ना केवल आर्थिक स्थिति बल्कि करियर, जीवनसाथी और संतान संबंधी बातों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हथेली की रेखाएं मिलकर खास योग भी बनाती हैं।

गजलक्ष्मी योग बेहद ही शुभ

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर बनने वाला गजलक्ष्मी योग बेहद ही शुभ माना जाता है। यह योग इंसान के भाग्योदय के बारे में बताता है। जानकार बताते है कि अगर हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंद से सीधी शनि पर्वत तक जाए तो इस योग को गजलक्ष्मी योग कहते हैं। इसके अलावा हथेली पर सूर्य पर्वत हो और सूर्य रेखा पतली और लाल हो, मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा और आयु रेखा साफ दिखाई देती हो तो यह भी गजलक्ष्मी योग बनाती है। जिनके हथेली में ये गजलक्ष्मी योग बनता है, उन्हें अपने जीवन में राज योग मिलता है। इनके धन और मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।

शनि पर्वत

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के दाहिने हाथ पर शनि पर्वत विकसित हो, इसके साथ ही भाग्य रेखा स्पष्ट दिखाई देती हो तो यह स्थिति बेहद ही शुभ मानी जाती है। इस तरह के लोग अपनी जिंदगी में खूब प्रसिद्धि हासिल करते हैं। इन लोगों की आकर्षण शक्ति बेहद ही शानदार होती है और यह हर किसी को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि ऐसे लोगों का भाग्योदय अपने जन्म स्थान से दूर होता है।

तराजू का निशान

जिनके हथेली पर तराजू का निशान होता है, उन्हें अपने जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती। ऐसे लोग बेहद ही जुझारु होते हैं और यह अपने जीवन में कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते।

लक्ष्मी योग

जिन लोगों के हाथों में गुरु, शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत विकसित होते हैं और उनका रंग लाल हो, इस स्थिति को लक्ष्मी योग कहा जाता है। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होती है।

Next Story