अध्यात्म

जब दिखे यह लक्षण तो समझ लें आने वाली हैं माता लक्ष्मी, धन से भर जायेगा घर

Maa Lakshmi
x
हमारे शास्त्रों के ज्ञाता कई लक्षणों को देखकर पूर्वानुमान लगाते हैं। इस पूर्वानुमान में कई बार सटीक जानकारी निकल कर आती है।

हमारे शास्त्रों के ज्ञाता कई लक्षणों को देखकर पूर्वानुमान लगाते हैं। इस पूर्वानुमान में कई बार सटीक जानकारी निकल कर आती है। इसी जानकारी के आधार पर बताया गया है कि जब किसी के घर माता लक्ष्मी का आगमन होना होता है तो कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं उनके आने के बाद व्यक्ति की दरिद्रता दूर हो जाती है। हर कोई माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए लालायित रहता है। लेकिन माता लक्ष्मी को जिस पर कृपा करना होगा उसके पूर्व कुछ लक्षण दिखाई देगा है। आइए जाने कौन से हैं वह लक्षण।

कई तरह के आते हैं सपने

  • ज्योतिष शास्त्र कहता है कि जब किसी के दिन बदलने वाले होते हैं तो स्वप्न भी अलग प्रकार के आते हैं। अब इन सपनों को समझने की आवश्यकता है की किस सपने का क्या अर्थ है।
  • कहा गया है कि अगर आप सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखें तो समझ ले की धन प्राप्ति के अवसर बनने वाले हैं। आप कैरियर में बुलंदियों को छू लेंगे।
  • कहा गया है कि अगर कोई सपने में महिला या फिर लड़की को नृत्य करते हुए देखे तो समझ ले कि अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • कहा गया है कि अगर सपने में किसी व्यक्ति को सोने से बनी हुई चीजें दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए की माता लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
  • अगर आप सपने में चूहा देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत है। चूहा भगवान गणेश का वाहन है। इसे भगवान गणेश महालक्ष्मी का आगमन समझना चाहिए।
  • कहा गया है कि अगर स्वप्न में किसी देवी या देवता का दर्शन हो तो अवश्य ही माता लक्ष्मी कृपा करने का सूचक है।
  • अगर सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखे तो इसे भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत समझना चाहिए।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story