अध्यात्म

Gemstones: अगर बुरी आदतों से छुटकारा चाहिए तो यह जादुई रत्न धारण करें, बहुत प्रभावशाली होता है

Gemstones
x

Gemstones

Magical Gemstones: हम ऐसे रत्न (Gemstone) के बारे में आज बताना चाह रहे हैं जो आपकी बुरी आदतों पर जादुई प्रभाव कर उन्हें छुड़वा देगा। आइए जाने कौन से हैं वह रत्न।

Magical Gemstones: अगर आप थोड़ा भी धर्म-कर्म पर विश्वास करते हैं तो आपको यह मानना होगा कि ग्रहों के प्रभाव हमारे जीवन में पढ़ता हैं। ग्रहों के यह प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के हो सकते हैं। अगर सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं तो ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन नकारात्मक प्रभाव है अगर तो इससे छुटकारा पाने के लिए रत्न धारण उत्तम बताया गया है। साथ ही पूजा पाठ आदि कर भी ग्रहों के प्रभाव को शांत किया जा सकता है। हम ऐसे रत्न (Gemstone) के बारे में आज बताना चाह रहे हैं जो आपकी बुरी आदतों पर जादुई प्रभाव कर उन्हें छुड़वा देगा। आइए जाने कौन से हैं वह रत्न।

सोडालाइट रत्न

अगर आप किसी गलत संगत में पड़ गए हैं। ऐसे में सोडालाइट नामक रत्न धारण करने की बात रत्न शास्त्र में बताई गई है। बताया गया है कि और चंद्रमा की खराब दृष्टि के कारण लोग गलत संगत में पड़ जाते हैं। लेकिन इन रत्नों को धारण करने से ग्रह अपने शुभ परिणाम देना शुरू कर देते हैं।

गार्नेट रत्न

अगर कुंडली में सूर्य और मंगल ग्रह कमजोर है तो इसका प्रभाव जातक पर पड़ता है और वह जातक को अलसी और लापरवाह बना देता है। ऐसे में जातक को गार्नेट नामक रत्न धारण करना चाहिए।

मैलाकाईट रत्न

कहा गया है कि राहु और शनि के दोष उत्पन्न होने पर व्यक्ति बुरी आदतों के चक्कर में फस जाता है। ऐसे में जातक को मैलाकाईट नामक रत्न धारण करना चाहिए। इसे बाएं हाथ में चांदी की अंगूठी में डलवा का धारण करना चाहिए।

सुनहला रत्न

यह रत्न वास्तव में सोने के समान दिखाई देता है। यह देखने में बहुत ही सुंदर तथा बृहस्पति ग्रह को पुष्ट करने वाला बताया गया है। अगर किसी व्यक्ति के वाणी में संयम नहीं रहता। उसे क्रोध तथा ज्यादा बोलने की आदत है तो ऐसे जातक को सुनहला रत्न धारण करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story