
Virat Kohli- Rohit Sharma in 2023: इस साल बल्ले से खूब धमाल मचाएंगे विराट कोहली, न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से 2023 रोहित शर्मा के लिए भी है बेहद ख़ास; पढ़ें...

2023 prediction for Virat Kohli and Rohit Sharma: नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और साल के शुरुआत होते ही पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने करियर का 73वां शतक लगा दिया. यह शतक 10 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ पहले ODI मैच में जमाया है. पिछले कुछ साल विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहें लेकिन 2022 में हुए एशिया कप के बाद विराट का बल्ला जमकर बोलने लगा, जो 2023 में भी जारी है. अंक ज्योतिष (Numerology) के हिसाब से यह साल विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा दोनों के लिए बेहद ख़ास होने वाला है.
अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, वर्ष 2023 का जोड़ '7' है. जिसका मतलब इस साल केतु ग्रह वाले रूल करने वाले हैं. यह नंबर काफी मूडी, क्रिएटिव, आर्टिस्टिक होता है. जिनका डेट ऑफ बर्थ (DOB) और बर्थ मंथ (MOB) का योग 1,2,4 या 7 होगा, उनके लिए यह साल बहुत शुभ होने वाला है.
कैसा रहेगा विराट कोहली के लिए साल 2023
विराट कोहली की जन्म तारीख 5 नवंबर है. अंक ज्योतिष की मानें तो विराट का अंक 5+11 (जन्म तारीख + जन्म माह) = 16 (1+6) = '7' है. यह अंक 2023 के लिए शुभांक है. इसलिए विराट कोहली इस साल धमाल मचाने वाले हैं. जिसकी शुरुआत उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जमाकर कर दिया है. इसी साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, इस वजह से विराट का जबरदस्त फॉर्म में रहना भारत के लिए अच्छा संकेत है.
रोहित शर्मा के लिए कैसा रहेगा साल 2023
इसी तरह यह साल रोहित शर्मा के लिए भी ख़ास रहने वाला है. इस साल का शुभांक 7 है और यह शुभांक जिस किसी के जन्मांक से मेल खाता है, वह उसके नेतृत्व को और प्रबल और निखारभरा बनाता है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जन्मतिथि 30 अप्रैल है. इस हिसाब से रोहित का भी अंक 30+4 (जन्म तारीख + जन्म माह) = 34 (3+4) = '7' है. यानि रोहित भी इस साल अपने बल्ले और अपनी कप्तानी में धमाल मचाने वाले हैं.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस साल एशिया कप और विश्व कप खेलेगी. अंक ज्योतिष के अनुसार उनका योगदान टीम को शिखर तक ले जाएगा, यानी अगर विराट और रोहित दोनों के योग अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी में खरे उतारते हैं तो दोनों ही बड़े टूर्नामेंट के खिताब भारत के होने वाले हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




