अध्यात्म

Vastu Tips: घर के इस दिशा में लगाएं बांस, कभी नहीं होगी पैसो की कमी

Vastu Tips: घर के इस दिशा में लगाएं बांस, कभी नहीं होगी पैसो की कमी
x
Vastu Tips: घर में अगर वास्तु दोष है तो बांस का पौधा लगाने से दूर हो जाता है।

Vastu Tips: घर में अगर वास्तु दोष है तो बांस का पौधा लगाने से दूर हो जाता है। कहा गया है कि बांस का पौधा लगाते समय उसे किस दिशा में लगाना है इसका विचार अवश्य करना चाहिए। जिस स्थान में बांस का पौधा लगा होता है वहां की नकारात्मक उर्जा बांस के प्रभाव से समाप्त हो जाती हैं। इसलिए बांस का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आइये जाने बांस का पौधा लगाने के सम्बंध क्या करें और क्या न करें।

घर में कहां लगाएं बांस

  • बंस का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान दिया जाना आवाश्यक है।
  • कहा गया है कि बांस का पौधा ऐसी जगह लगाएं जहां सीधे और तेज धूप न आती हो।
  • बांस का पौधा पूर्व दिशा में लगाना सबसे उपयुक्त होता है।
  • साथ ही बताया गया है कि इसे ड्राइंग रूम, लिविंग रूम या फिर जहां पर घर के सभी लोग एक साथ बैठते हैं वहां लगाना चाहिए। ऐसे में लोगों के बीच प्रेम भाव बढ़ता है।

गलत जगह में लगाने से आती है परेशानी

  • कहा गया है कि अगर बांस के पौधा लगाने के बाद धूप से खराब होता है तो इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
  • साथ में कहा गया है कि अगर किसी अन्य कारण से भी बांस का पौधा खराब हो जाता है तो घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

वायू प्रदूषण करता है कम

  • जहां पर बांस का पौध लगा रहता है वहां वायू प्रदूषण का खतरा नहीं हेता है। यह वायु प्रदूषण को कम करता है। जिस स्थान पर बांस का पौधा लगा होता है वह कई मीटर तक की वायु शुद्ध करता है।

वास्तुदोष होता है दूर

  • कहा गया है कि जिस स्थान पर बांस का पौधा लगा होता है वहां वास्तुदोष समाप्त हो जाता है।
  • कार्यालय में बांस का पौधा लगाने से नकारत्मक उर्जा नष्ट हो जाती है।
  • बांस का पौधा कार्यस्थल में लगाने से धन की आवक बढ़ जाती है।
  • दो से तीन फिट उंचाई वाले बांस को लगाना काफी शुभ बताया गया है। इससे जीवन में तरक्की होती है तो वहीं घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story