अध्यात्म

Vastu Tips: इस दिशा में कभी न लगाए घड़ी अन्यथा हो जायेगा अनर्थ

Vastu Tips: इस दिशा में कभी न लगाए घड़ी अन्यथा हो जायेगा अनर्थ
x
Vastu Tips: आमतौर पर समय देखने के लिए सभी लोग अपने घरों घड़ी लगाते हैं। आज बाजार में तरह-तरह की घड़ी उपलब्ध है।

आमतौर पर समय देखने के लिए सभी लोग अपने घरों घड़ी लगाते हैं। आज बाजार में तरह-तरह की घड़ी उपलब्ध है। इन घड़ियों को लोग बड़े शौक से खरीद कर लाते हैं अपने घर में लगाते हैं। लेकिन घड़ी लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गये हैं। कहा गया है कि इन नियमों का पालन करने वाले लोगों को जीवन में खूब सफलता मिलती है तो वहीं जिनके द्वारा वास्तु शास्त्र के इन नियमों का अनदेखा किया जाता उन्हे जीवन में काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।

बंद घड़ी न लगाएं

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कभी बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। जैसे ही घड़ी बंद हो जाये उसे निकाल कर तुरंत सेल बदल दें या फिर घर के किसी कोने में रखें। बताया गया है कि बंद घड़ी दीवार पर लगाए रहने से घर में दरिद्रता आती है तो वहीं घड़ी की सुई की तरह विकास में ठहराव आता है।

इस रंग की घड़ी लगान है शुभ

कहा गया है कि हम जब भी घर में घड़ी लगाने के लिए खरीदने जायें तो घड़ी के कलर का ध्यान रखना चाहिए। कहा गया है कि घर में सदैव पीले, हरे या फिर भूरे रंग की घड़ी लगान उत्तम बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि काले, नीले और लाल रंग की घड़ी न तो घर में लगानी चाहिए और न ही कार्यालय में लगाएं।

घड़ी लगाने में करें विचार

  1. कहा गया है कि हमें घड़ी सदैव पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक उर्जा आती है।
  2. कहा गया है कि पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  3. दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता आती है।
  4. घर के किसी दरवाजे के उपर घड़ी नहीं लगानी चहिए।
  5. बंद घड़ी की ओर देखने से व्यक्ति के मन में नकारात्मक भाव आते हैं। इसे तुरंत निकाल देना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story