अध्यात्म

Vastu Tips: जीवन में उन्नति के लिए बेडरूम में पति पत्नी न करें यह काम, अन्यथा भुगतने पड़ेंगे कई कष्ट

Vastu Tips: जीवन में उन्नति के लिए बेडरूम में पति पत्नी न करें यह काम, अन्यथा भुगतने पड़ेंगे कई कष्ट
x
Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को अपने बेडरूम में सोते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए।

Vastu Tips for Bedroom: विवाहित जीवन के शुरुआत में हर नए जोड़े की इच्छा जीवन में सफल और संपन्न होने की रहती है। यह बात अलग है कि जैसे-जैसे समय बीतता जाता है सभी को समय के साथ आने वाले उतार-चढ़ाव से समझौता करना ही पड़ता है। ऐसे में अगर वास्तु शास्त्र के बताए कुछ नियमों का पालन किया जाए तो अवश्य ही काफी लाभ होने के साथ ही सपने पूरे होने में सहयोग मिलता है।

वास्तु नियमों का करें पालन

वास्तुशास्त्र के नियमों को कभी नकारना नहीं चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम न तो कठिन होते हैं और न ही ज्यादा पेचीदे। इन्हें सरलता से अपनाया जा सकता है। एक बात और है जब आप सरल तरीके से किसी भी समस्या का हल पा सकते हैं तो उसे क्यों नहीं अपनाया जा सकता।

पति-पत्नी करें यह कार्य

साथ में बताया गया है कि पति-पत्नी को अपने बेडरूम में सोते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए। अन्यथा इसका जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आवश्यकता है तो सिर्फ यह की अपने बिस्तर इस ढंग से लगाएं कि सिरहाना दक्षिण दिशा की ओर रहे।

बताया गया है कि ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है। घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। साथ ही बताया कि विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होता है। इसलिए इस छोटी सी सावधानी पर अवश्य विचार करना चाहिए।

दक्षिण दिशा की ओर सिरहाना

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दक्षिण दिशा हाई एनर्जी जोन माना गया है। इसलिए घर के मुखिया को दक्षिण दिशा की ओर सोना चाहिए। साथ ही घर के हर सदस्य को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए की सोते समय व्यक्ति का पैर दक्षिण दिशा की और न रहे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story