अध्यात्म

Vastu Tips For Unmarried : कुंवारे लड़के-लड़कियां अपने कमरे में न रखें इन चीजों को, उत्पन्न होता है वास्तु दोष, नहीं मिलता पार्टनर का सुख

Vastu Tips For Unmarried : कुंवारे लड़के-लड़कियां अपने कमरे में न रखें इन चीजों को, उत्पन्न होता है वास्तु दोष, नहीं मिलता पार्टनर का सुख
x
Vastu Tips For Unmarried Room : वास्तु वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुंवारे लड़के लड़कियां अपने कमरे में वास्तु शास्त्र के विपरीत कुछ वस्तुओं को रखते हैं तो उनके जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं।

Vastu Tips For Unmarried Room : वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार कुंवारे लड़के-लड़कियों को अपने कमरे में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह चीजें अगर कुंवारे लड़के-लड़कियों के कमरे में है तो वास्तु दोष (Vastu Dosh) उत्पन्न होगा। हर चीज की अपनी एक निश्चित जगह होती है। अगर कोई भी वस्तु गलत जगह पर रखी हुई है तो वास्तु दोष का उत्पन्न होना स्वाभाविक है। कहा गया है कि लड़के-लड़कियों को इस पर विचार अवश्य करना चाहिए।

क्या आती है परेशानी

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि अगर कुंवारे लड़के लड़कियां अपने कमरे में वास्तु शास्त्र के विपरीत कुछ वस्तुओं को रखते हैं तो उनके जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। माता पिता के लाख प्रयास के बाद भी अच्छे घरों में रिश्ता नहीं होता। कई बार यह परेशानी अन्य कई रूपों में सामने आती है। आइए जाने किन चीजों से उत्पन्न होता है वास्तु दोष (Vastu Dosh) -ः

कहां पर लगाएं बेड

वास्तु शास्त्र ने बताया गया है कि कमरे में बेड रखते समय ध्यान रखें कि बेड का कोना खिड़की या दरवाजे सटा हुआ न हो। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बेड दीवार से सटाकर न लगाएं। अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं तो कमरे में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी।

आईना न रखें

कुंवारे लड़के-लड़कियों को अपने बेडरूम में आईना या कहें दर्पण नहीं रखना चाहिए। अगर कमरे में दर्पण रखा भी है तो उसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां से आईने में बेड दिखाई न दे। अगर मजबूरी बस आप न तो आईने को हटा सकते हैं और न ही बेड की जगह बदल सकते हैं तो आईने पर कपड़ा ढककर रखें।

गद्दे का विचार

  • कुंवारे लड़के-लड़कियों को दो गद्दे बिस्तर में बिछा कर कभी नहीं सोना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। फेंगशुई में बताया गया है कि कुंवारे लड़के-लड़कियों को सिर्फ एक गद्दा बेड पर बिछाकर सोना चाहिए। ऐसे में नकारात्मकता दूर होती है।
  • बेडरूम में नदी, तालाब या झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे शादी में रुकावट पैदा होती है।
  • टॉयलेट का दरवाजा बेड के सामने नहीं होना चाहिए। अगर है तो उसे सदैव बंद रखें वह खुला नहीं होना चाहिए।
  • बेडरूम में कंप्यूटर और टीवी नहीं लगाना चाहिए इससे लव लाइफ में मुश्किलें पैदा होती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story