अध्यात्म

Vastu Tips for Money: इन चीजों को घर में लाकर रखें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Pension Yojana
x
Vastu Tips for Money: हमारे वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर जीवन में कुछ करना है।

Vastu Tips for Money: हमारे वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर जीवन में कुछ करना है। जैसे खूब पैसा कमान है, घर में सुख शांति बनी रहे तथा घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहे तो कुछ चीजों का घर में होना आवश्यक है। आइये जाने वह कौन सी चीजें है जिनको घर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है तथा जीवन में कई तरह के संकट भी दूर होते हैं।

घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र में घोडे़ की नाल को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। कहा जाता है कि अगर घोडे़े की नाल को मुख्य प्रवेश द्वार के उपर लाकर लगा दिया जाय। साथ में उसमें नीबू और मिर्च टांग दें तो वह बहुत हितकारी है। इन चीजों को दरवाजे में लगाने से बुरी शक्तियों के प्रवेश नहीं होता है। वहीं घर में सुख समृद्धि आती है।

विंग चाइम

चीन के वास्तु शास्त्र फेंगसुई में कहा गया है कि जिस घर में विंग चाइम लगा होता है वहां मुशिबत नही आती। विंग चाइम की मधुर ध्वनि से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहता है। वही वास्तु दोष भी दूर होता है।

घर में रखें चाइनीज सिक्के

कहा गया है कि हमें घर में चाइनीज सिक्के रखने चाहिए। बताया गया है कि तीन सिक्कों को टांगना बहुत शुभ होता है। कहा गया है कि इसे त्रिभुवन का प्रतीक माना गया है।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा की गठरी लिए हुए मूर्ति घर में लाकर रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसे वास्तु में बताए अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story