अध्यात्म

Vastu Tips for Money: घर में ये चीज़ मौजूद है तो आपको गरीब बनने से भगवान भी नहीं रोक सकता

Vastu Tips for Money: घर में ये चीज़ मौजूद है तो आपको गरीब बनने से भगवान भी नहीं रोक सकता
x
Vastu Tips for Money: घर में ये चीज़ मौजूद है तो आपको गरीब बनने से भगवान भी नहीं रोक सकता! If this thing is present in the house, then even God cannot stop you from becoming poor.

Vastu Tips for Money: हर व्यक्ति मान सम्मान, पैसा तथा ढेर सारी दौलत पाने की इच्छा रखता है। लेकिन इसे प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या शास्त्र सम्मत उपाय किए जा रहे हैं। अगर नहीं किए जा रहे हैं तो सफलता न मिलने पर भाग्य और भगवान को दोष क्यों दिया जाए। इसीलिए आज हम बता रहे हैं कि असफलता और गरीबी के पीछे कुछ अनावश्यक चीजों का घर में रहना है। इन्हें जितना जल्दी से हो सके बाहर कर दें।

कांटेदार पौधे घर में नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों को अगर आपने अपने घर में लगा रखा है तो तुरंत बाहर कर दीजिए। क्योंकि बताया गया है कि घर में कांटेदार पौधे होने से कलह क्लेश बढ़ता है। मुसीबतें आपका घर नहीं छोड़ेगी।

कबूतर का घोंसला घर में नहीं होना चाहिए। कबूतर का घोंसला अगर घर में है तो समझ लीजिए कि राहु की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। अन्य पक्षियों का घोंसला घर में चल सकता है लेकिन कबूतर का नहीं। इसे तुरंत दूर करने का उपाय करें।

मकड़ी का जाल घर में नहीं लगा होना चाहिए। कहते हैं मकड़ी का जाल लगा होने से घर में दरिद्रता आती है। यह बताया गया है कि सप्ताह में 1 दिन घर के सभी कमरों की सफाई करते हुए मकड़ी का जाल हटा दें।

कबाड़ टूटे-फूटे बर्तन कतई घर में नहीं रखना चाहिए। इन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। चाहे कितना भी प्रयास कर ले आमदनी नहीं बढ़ेगी।

झाड़ू पर न तो कभी पैर मारे और न ही इसे उत्तर पूर्व की दिशा में रखें। झाड़ू को हमेशा छिपाकर ओट में रखना चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story