अध्यात्म

Vastu Tips For Crassula Plant: घर में लगाएं क्रासुला का पौधा, फिर देखिए कमाल

Vastu Tips For Crassula Plant: घर में लगाएं क्रासुला का पौधा, फिर देखिए कमाल
x
Vastu Tips For Crassula Plant: घर में लगाएं क्रासुला का पौधा, फिर देखिए कमाल! Plant Crassula Plant at home, then see amazing

Vastu Tips For Crassula Plant: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों को घर में लगाने के लिए कहा जाता है जिनके सकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ते हैं। इन्हीं में से एक क्रासुला का पौधा है। जो मनी प्लांट से भी ज्यादा कारगर बताया गया है। क्रासुला के खास गुणो की वजह से लोग इसे लकी प्लांट का नाम दे रहे रहे हैं। क्योंकि यह पौधा जिस घर में लगा होता है उस घर के लोगों का लक बहुत तेजी से काम करता है।

बहुत उपयोगी है यह पौधा

क्रासुला के लिए कहा गया है कि यह पौधा जिस घर में लगा होता है वहां सकारात्मक उर्जा का संचार सदैव बना रहता है। यह घर में खुशहाली लाने का काम करता है। जीवन में आने वाले संकटों से यह क्रासुला का पौधा हमारी रक्षा करता है।

क्रासुला में और भी हैं कई गुण

बताया गया है कि क्रासुला का पौधा कार्यस्थल पर लगाने से धन का आगमन बढ़ता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह पौधा बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। क्योंकि यह पैसे को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

क्रासुला अपने विशेष गुणों की वजह से ही लकी प्लांट, गुड लक प्लांट तथा जेड प्लांट के नाम से जाना जाता है। जिस घर में क्रासुला का पौधा लगा होता है वहां गरीबी नहीं आती।

क्रासुला के पौधे को कार्यस्थल में दक्षिण- पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे नौकरी में तरक्की मिलती है व्यापार खूब बढ़ता है। सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

क्रासुला के पौधे को घर के मुख्य द्वार के दाएं तरफ लगाएं। ऐसा करने पर धन की आवक में कोई भी व्यवधान पैदा नहीं होता। ज्यादा सूर्य की रोशनी नहीं चाहिए। थोड़ी बहुत रोशनी में पौधा अच्छा रहता है।

क्रासुला को सप्ताह में दो या तीन बार पानी देना चाहिए। यह ज्यादा जगह भी नहीं लेता और इसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता भी नहीं होती।

जिस किसी भी व्यक्ति को यह लगता है कि हमारे पास पैसे नहीं दिखते उसे भी क्रासुला का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story