अध्यात्म

Vastu Tips for Couples: पति-पत्नी के बीच होता है विवाद, एक दूसरे से करते है रोज मारपीट तो कर ले ये काम रोज बरसेगा प्यार

Vastu Tips for Couples: पति-पत्नी के बीच होता है विवाद, एक दूसरे से करते है रोज मारपीट तो कर ले ये काम रोज बरसेगा प्यार
x
Vastu Tips for Couples: पति-पत्नी के बीच होता है विवाद, एक दूसरे से करते है रोज मारपीट तो कर ले ये काम रोज बरसेगा प्यार! There is a dispute between husband and wife, if they beat each other every day, then love will rain every day.

Vastu Tips for Couples: आए दिन अगर पति पत्नी के बीच झगड़ा विवाद बना रहता है तो निश्चित ही पारिवारिक जीवन कष्टों में व्यतीत होता है। ऐसे में अगर कुछ वास्तु टिप्स अपनाए जाएं तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है। वास्तुशास्त्र में कई ऐसे वास्तु टिप्स बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने के बाद लोगों का दांपत्य जीवन खुशी में व्यतीत हो रहा है। इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।

आइए जाने कौन से हैं उपाय

बताया गया है कि अगर वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत नहीं हो रहा है, तो बच्चों के बीच मिठाई बाटनी चाहिए। वहीं कहा गया है कि 7 तरह के अनाज मिलाकर पक्षियों को खिलाने से दांपत्य जीवन सुखमय हो जाता है।

ईशान कोण पर साफ सफाई रखें। व संभव हो तो वहां वाटर फिल्टर या पानी से भरा जग रखें।

बेडरूम में हल्के कलर का उपयोग करना चाहिए। दीवारों पर उग्र चित्र न लगाएं। साथ ही मृतक या फिर घर के बड़े बुजुर्गों की फोटो भी नहीं लगानी चाहिए।

बेडरूम को मंदिर की भांति न सजांए। वहां देवी देवताओं की फोटो लगाकर पूरी दीवार को न भरें। इससे देवता नाराज होकर भयंकर तनाव देते हैं। इससे पति पत्नी के आपसी रिश्ते पर असर पड़ता है।

नवविवाहिता दंपति को अपना बिस्तर बेडरूम के प्रवेश द्वार के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे आपसी संबंधों में खटास उत्पन्न होता है।

कमरे के अंदर बेड इस तरह लगाएं कि सिरहाना दक्षिण दिशा की तरफ हो। वास्तु शास्त्र में इसे सबसे उपयुक्त बताया गया है। पूर्व दिशा की ओर भी सिर करके सोना उत्तम है। लेकिन कभी भी दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए।

हमें सदैव ऐसे बेड, खटिया और पलंग का उपयोग करना चाहिए जिसमें चरचराहट की आवाज न आए। अगर आप इस पर विचार नहीं करते हैं तो दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न होने की संभावना सदैव बनी रहती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story