अध्यात्म

Vastu Shastra: घर में मौजूद ये चीज़े आपको कर देंगी तबाह, तुरंत फेक दे

Vastu Shastra: घर में मौजूद ये चीज़े आपको कर देंगी तबाह, तुरंत फेक दे
x
अगर आप चाहते हैं कि जीवन में खुशियां ही खुशियां हूं, लोगों का प्यार प्राप्त हो, आप हर दिन तरक्की की नई नई सीढ़ियां चढ़ते जाएं इसके लिए आपको वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करना होगा।

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में खुशियां ही खुशियां हूं, लोगों का प्यार प्राप्त हो, आप हर दिन तरक्की की नई नई सीढ़ियां चढ़ते जाएं इसके लिए आपको वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करना होगा। कहा गया है कि अगर घर के अंदर कुछ ऐसी सामान्य वस्तुएं रखी हुई हैं जिनसे घर में दोष उत्पन्न हो रहा है तो उन्हें दूर कर देना चाहिए। इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं की ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और अनचाहे संकट हमारे घर में दस्तक देते हैं।

टूटी हुई मूर्ति

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि हमें अपने घर में टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। वह मूर्ति चाहे कितनी भी प्यारी आपको क्यों ना लगती हो। कहा गया है कि हमें घर में टूटे हुए कांच के बर्तन नहीं रखनी चाहिए। साथ ही भगवान की टूटी हुई मूर्ति भी रखने पर वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

युद्ध जैसे भयंकर तस्वीर

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि हमें अपने घर में महाभारत युद्ध की फोटो नहीं लगानी चाहिए। साथ ही रामायण महाकाव्य के उन चित्रों को अपने घर में कतई ना लगाएं जिसमें युद्ध दिख रहा है। कहा गया है कि ऐसी फोटो घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल खराब होता है।

कतई न लगाएं ताजमहल की फोटो

प्यार की निशानी के रूप में विख्यात ताजमहल सफेद संगमरमर का बना हुआ है। जिसे देखने पर उसकी छटा अत्यंत लुभावनी है। लेकिन वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि हमें अपने घर में ताजमहल की फोटो नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि यह एक कब्र है। और कब्र की फोटो लगाना हिंदू धर्म में पूरी तरह से निषेध है।

राक्षसों की तस्वीर

कई लोगों का शौक होता है कि वह भयंकर राक्षसों दानों की फोटो अपने घर में लगाते हैं। लेकिन ऐसा करना वास्तु शास्त्र के बिल्कुल विपरीत है। कहा गया है कि हिंसा का जानवरों तथा भयंकर राक्षस दानों की मूर्ति या दानों की फोटो रखने से घर में भय का वातावरण निर्मित होता है।

न लगाएं कांटेदार पौधा

कहा गया है कि घर में कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान दें के घर के आस-पास कांटेदार पौधे न लगे हो। कांटेदार पौधे लगे होने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। केवल गुलाब का पौधा लगाया जा सकता है।

Next Story