अध्यात्म

Vastu Shastra: शीशा खरीदने और घर में लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, अन्यथा होगी परेशानी

Mirror Vastu Shastra In Hindi
x
Mirror Vastu Shastra In Hindi: वास्तु शास्त्र की माने तो जीवन में उपयोग में आने वाली सभी चीजों का एक उपयुक्त स्थान होता है।

Mirror Vastu Shastra In Hindi: वास्तु शास्त्र की माने तो जीवन में उपयोग में आने वाली सभी चीजों का एक उपयुक्त स्थान होता है। अगर वह अपने उपयुक्त स्थान पर नहीं रखे होते तो घर में नकारात्मकता उत्पन्न होती है। हमें इससे बचना चाहिए। वही एक बात और है कि अगर सामान घर में व्यवस्थित जगह नहीं रखे रहते तो देखने में भी खराब लगता है। आज वास्तु शास्त्र में हम शीशा के संबंध में जानकारी लेंगे।

शीशा होता है बहुत महत्वपूर्ण

वास्तु शास्त्र के बताए अनुसार कहा गया है कि शीशा चुटकियों में हमारी किस्मत बदल सकता है। इसलिए आवश्यक है कि शीशा बाजार से खरीद कर लाने के साथ ही घर में लगाने से पहले कुछ बातों के बारे में जानकारी अवश्य ले लें। क्योंकि अगर गलत दिशा का चुनाव हुआ तो फिर समस्याओं का अंबार लग जाएगा।

इस दिशा मे लगाए शीशा

वास्तुशास्त्र की माने तो शीशा हमें सदैव घर के पूर्व और उत्तर के दीवार पर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

शास्त्र में यह भी बताया गया है कि खराब चटका हुआ शीशा कभी भी नहीं लगाना चाहिए। न ही उस शीशा में मुंह देखना चाहिए। सदैव साफ सुथरा शीशे का उपयोग चेहरा देखने के लिए करें।

बेडरूम में यहां लगाएं शीशा

बेडरूम में हमें अपने पलंग के ठीक सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन पर कई तरह के संकट आते हैं। बेडरूम में शीशा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की बेड सामने में न पड़े। अगर ऐसा करना संभव नहीं हो रहा है तो सोने से पहले प्रतिदिन उस शीशे को ढक दें।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story