अध्यात्म

Vastu Shastra: घर में इस पौधे को लगाने से दूर होगी धन तथा नौकरी की समस्या

Vastu Shastra
x
Vastu Shastra In Hindi: शास्त्रों में धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए पूजा पाठ के साथ-साथ उपाय स्वरूप कुछ पौधों को घर में लगाने के लिए बताया गया है।

Vastu Shastra In Hindi: शास्त्रों में धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए पूजा पाठ के साथ-साथ उपाय स्वरूप कुछ पौधों को घर में लगाने के लिए बताया गया है। यह तो हमें भी पता है कि पेड़ पौधे लगाने से हरियाली रहती है। पौधे लगाने से मन प्रसन्न रहता है तथा सुद्ध हवा प्राप्त होती है। आज हम एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर इस पौधे को घर में लगा लिया जाए तो नौकरी में आ रही किसी भी तरह की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। काफी दिनों से अगर प्रमोशन रुका हुआ है तो वह भी प्राप्त होता है। हम बात कर रहे हैं घर में क्रासुला नामक पौधा लगाने के संबंध में।

मिलती सकारात्मक ऊर्जा

इसे जेड ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, लकी ट्री के नाम से भी जाना जाता हैं। क्रासुला के पौधे में एक विशेष गुण पाया जाता है । यह जहां पर लगा होता है अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

पैसे कमी करता है दूर

वास्तु शास्त्र में पौधे के संबंध में कहा जाता है यह पैसों का चुंबक है। दूर से पैसे को अपनी ओर आकर्षित करता है और जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहां कभी पैसों की कमी नहीं हुई। यह पैसो के मामले में तथा नौकरी आदि मामलों मे मनी प्लांट से ज्यादा कारगर है।

सही दिशा में लगाना आवश्यक

क्रासुला के पौधे का पूर्ण लाभ लेने के लिए इसे सही दिशा में लगाना भी आवश्यक है। क्रासुला के पौधे को प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ रखना चाहिए। इसे शुभ माना गया है। साथ ही यह विचार करना चाहिए की क्रासुला के पौधे पर सूर्य की रोशनी बराबर पड़ती रहे। वैसे इसे छांव में भी रखा जा सकता है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है।

इस पौधे को एक बार लगाने के बाद ज्यादा देखरेख की आवश्यकता नहीं होती। सप्ताह में केवल दो बार पानी देना पर्याप्त है। इसे ज्यादा पानी नही देना चाहिए। इसे गमले मे भी लगाया जा सकता है और घर के अंदर भी रखा जा सकता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story