अध्यात्म

UPAY FOR BEAUTIFUL WIFE: खूबसूरत और संस्कारिक पत्नी चाहते है तो घर बैठे करे ये उपाय

UPAY FOR BEAUTIFUL WIFE: खूबसूरत और संस्कारिक पत्नी चाहते है तो घर बैठे करे ये उपाय
x
UPAY FOR BEAUTIFUL WIFE: जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण संस्कार कहलाता है। जिस तरह से कुंवारी कन्याएं एक सुयोग्य वर प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की पूजा करती हैं।

UPAY FOR BEAUTIFUL WIFE: जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण संस्कार कहलाता है। जिस तरह से कुंवारी कन्याएं एक सुयोग्य वर प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की पूजा करती हैं। तो वहीं पुरूषों को भी योग्य जीवन साथी पाने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए। अगर वर को सुयोग्य कन्या और कन्या को सुयोग्य वर मिल जाय तो वैवाहिक जीवन सुखमय और सम्पन्नता के साथ व्यतीत होता है। आज हम शास्त्रों में बताएं गये कुछ उपाय बता रहे हैं। जिनको अमल में लाने से कार्य सिद्ध होते हैं।

सुंदर पत्नी पाने के सरल से उपाय

  1. कहा गया है कि अगर आपको सुंदर तथा सुशील पत्नी चाहिए तो प्रतिदिन स्नान करने के बाद भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें तथा कनेर का फूल अर्पित करें। साथ में भगवान सूर्यदेव का स्मरण करें। इस उपाय को करने से अवश्य ही लाभ मिलता है।
  2. सर्वगुण सम्पन्न पत्नी की चाहत अगर आपमें है ते आपको दुर्गा सप्तशती में बताएं गये मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसमें एक मंत्र है "पत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणी दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्ववाम" इसका जाप करें। अवश्य ही सुंदर, सुशील कन्या प्राप्त होगी।
  3. जिस तरह से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से कन्याओं के मनचाहा वर प्राप्त होता है। उसी तरह पुरूषों को भी योग्य पत्नी के लिए भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। इसके लिए शिवलिंग पर सोमवार के दिन दूध से अभिषेक करें। तथा 16 सोमवार ब्रत करें।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story