अध्यात्म

सावन मास का तीसरा सोमवार आज, जाने शिव पूजन का शुभ मुर्हूत

Manoj Shukla
9 Aug 2021 2:14 AM GMT
Today is the third Monday of Sawan month, know the auspicious time for worshiping Shiva
x
Sawan 3rd Somawar 2021 : सावन मास का तीसरा सोमवार आज यानी कि 9 अगस्त को पड़ रहा है। यह शुक्ल पक्ष का पहला सोमवार है। इस सावन माह में कुल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं।

Sawan 3rd Somawar 2021 : सावन मास का तीसरा सोमवार आज यानी कि 9 अगस्त को पड़ रहा है। यह शुक्ल पक्ष का पहला सोमवार है। इस सावन माह में कुल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं। मान्यता है कि सावन मास के सोमवार को विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं। भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

शुभ मुर्हूत

सावन मास के तीसरे सोमवार की शुरूआत श्लेषा नक्षत्र से हो रही है। जो सुबह 09.05 मिनट तक रहेगा। इस दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा एवं द्वितीय तिथि है। आज अभिजीत मुर्हूत 11.37 से 12.30 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों में इस मुर्हूत को भगवान शिव पूजा के लिए अति उत्तम माना गया है। बता दें कि सावन मास का आखिरी सोमवार 16 अगस्त को पड़ने वाला हैं। जबकि सावन मास की समाप्ति 22 अगस्त को होगी।

ऐसे करें पूजन

सावन सोमवार के मौके पर भगवान शिव की पूजा करने के सबसे पहले सुबह जल्दी उठ जाएं। स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मंदिर में दीप जलाएं। सभी देवताओं का गंगा जल से स्नान कराएं। शिवलिंग में गंगाजल दूध चढ़ाए। पुष्प व बेल पत्र अर्पित करें। भगवान शिव की आरती करते हुए भोग लगाएं। ध्यान रखें कि भगवान भोलेनाथ को सात्विक चीजें अति प्रिय हैं। इसलिए सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं।

Next Story