अध्यात्म

कैसा रहेगा आपका भाग्य, यह जानने के लिए करें कुछ ऐसा विचार

कैसा रहेगा आपका भाग्य, यह जानने के लिए करें कुछ ऐसा विचार
x
भविष्य में जीवन से जुड़ी हर खट्टे-मीठे पलों के बारे में हर कोई जानना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति क्या-क्या नहीं करता है।

भविष्य में जीवन से जुड़ी हर खट्टे-मीठे पलों के बारे में हर कोई जानना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति क्या-क्या नहीं करता है। कई बार तो तांत्रिकों के चक्कर में पड़कर वह लुट भी जाता है। अगर इससे बचना है तो आपको भी कुछ जानकारी रखनी चहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर हांथ की रेखाओं के बारे में आप कुछ जानते है तो अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। कहा गया है कि हमारे हाथ में मौजूद रेखाएं हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं कई निशान जातक की बदकिस्मती के संकेत भी देते है। आइये जाने।

कहा गया है कि अगर हथेली में द्वीप के निशान है तो यह आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसे लोगो को प्रेम में असफलता मिलती है। भाग्य भी इनका साथ नही देता है। खासतौर पर छात्रों के लिए यह शुभ नहीं है।

क्रास का निशान

कहा गया है कि हाथ में क्रास का निशान शुभ परिणाम नही देता है। जिनके हांथों में यह क्रास का निशान होता है उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना होता हैं।

स्वास्थ्य रेख पर यह निशान

कहा गया है कि अगर स्वास्थ्य रेखा और जीवन रेखा अलग-अलग है तो वह शुभ होता है। वहीं अगर दोनो रेखा आपस में मिली हुई है तो जातक को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ता है।

बैरियर रेखा

कहा गया है कि अगर जीवन रेखा को कोई रेखा काटे तो उसे वैरियर रेखा कहा गया है। अगर कोई वैरियर रेखा जीवन रेखा को काटती है ते जातक को जीवन में बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहकर शांति के लिए उपाय करने चाहिए।

पर्वत पर गोल रेखा

कहा गया है कि हथेली में मौजूद पर्वतों में सर्कल या गोल रेखा पाई जाती है। इसे अशुभ माना गया है। यह जिस किसी भी जातक के हाथ में होता है उसे कई विषम परिस्थियों का सामना करना पड़ जाता है। वहीं गुरू पर्वत पर यह गोल रेखा शुभ माना गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story