अध्यात्म

Sawan 2022 Shubh Yog: पांच राशि वालों को सावन के महीने में मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपत्ति से भर जाएगा घर

Sawan 2022 Shubh Yog
x
Sawan 2022 Rashi Shubh Yog, Sawan 2022 Rashifal: 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना वैसे भी व्रत एवं त्योहारों का महीना कहा गया है।

Sawan 2022 Rashi Shubh Yog, Sawan 2022 Rashifal: 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना वैसे भी व्रत एवं त्योहारों का महीना कहा गया है। सावन का पूरा 1 माह भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए जाना जाता है। इस माह माता लक्ष्मी ग्रहों के प्रभाव से कुछ खास राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाली हैं। सावन के महीने में अगर सच्चे मन से देवी देवताओं की पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी अवश्य कृपा बरसाती हैं। आइए जाने वह कौन सी राशि है जिन्हें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

  • धनु राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि सावन का महीना खुशियां लेकर आएगा। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। अगर संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो शुभ अवसर है। साथ ही बताया गया है कि सावन के महीने में इस राशि के जातक कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।
  • सिंह राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि सावन के महीने में कार्य में सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य पूर्ण होगे।
  • मीन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि माता लक्ष्मी कृपा करेंगे। बच्चों की पढ़ाई की ओर से खुशखबरी मिलेगी। घर में नए वाहन का आगमन हो सकता है। मीन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि वह इस माह में दान पुण्य अवश्य करें।
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इस सावन के महीने में जो भी कार्य शुरू करेंगे हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। इस महीने में दान करना उत्तम बताया गया है। जरूरतमंदों की मदद करने पर वह वापस आपको कई गुना आर्थिक लाभ दिलाएगा। इसलिए किसी की मदद करने में हिचके नही।
  • तुला राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि सावन का महीना राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पद दिलवा आएगा। आवश्यकता है तो सिर्फ इतनी कि कठोर वाणी का प्रयोग न करें। सभी से पूरी मधुरता के साथ मेलजोल बढ़ाएं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा के साथ ही माता सरस्वती भी आशीर्वाद बना कर रखेंगी।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story