अध्यात्म

जिनके ऐसे है नाखून वो होते है बेहद बुद्धिमान और भाग्यशाली, जानिए!

जिनके ऐसे है नाखून वो होते है बेहद बुद्धिमान और भाग्यशाली, जानिए!
x
नाखून की बनावट तथा उसका आकार देखकर जातक के भविष्य तथा उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है।

नाखून की बनावट तथा उसका आकार देखकर जातक के भविष्य तथा उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति कितना भाग्यशाली होगा नाखूनो को देखकर इसकी भी जानकारी हो जाती है। आज हम नाखून की अलग-अलग आकृति देखकर यह बताने का प्रयास करेंगे कि सामने वाले का स्वाभाव कैसा है। कई बार यह जानकारी लोगां पर सटीक बैठती है। हम अपने नाखून देखकर आपने स्वाभाव तथा भाग्य का पता लगा सकते हैं। क्योंकि कई बार लोग अपने स्वाभाव को लेकर भी अनभिग्य होते हैं। लेकिन इस जानकारी को पढ़ने के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो जायेगा।

कई आकार के हेते हैं नाखून

आपने भी देखा होगा कि हर व्यक्ति के हांथ और पैर की उंगलियों में नाखून होते हैं। लेकिन सभी लोगों के नाखून एक ही आकार के नहीं होते। किसी के गोल या कहे अंड़ाकार होते है। तो किसी के चौड़े, तो किसी के लम्बे नाखून होते हैं। वही चौकोर, नुकीले तथा बादाम के आकर के नाखून भी होते है। अलग-अलग नाखून होने से लोगों का स्वाभाव तथा भाग्य भी अलग-अलग होता है। आइये जाने नाखुनो के बनावट के सम्बंध में।

गोल या अंडाकर आकर नाखून

  1. ऐसे लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है।
  2. यह सामने वाले व्यक्ति पर कम समय में ही अपना प्रभाव जमा लेते हैं।
  3. कहा गया है कि ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग जिस किसी भी क्षेत्र में प्रयास करते हैं उन्हे सफलता मिलती है।

चौडे नाखून वाले

  1. कहा गया है कि यह बुद्धि के धनी होते हैं।
  2. किसी भी कार्य को बड़ी ही चतुराई के साथ सोच विचार कर करते हैं।
  3. यह कार्य को समय पर करने के आदी होते है। कार्य में देरी इन्हे पसंद नहीं होता है।

लम्बे नाखून वाले

  1. लम्बे नाखून वालों के लिए कहा गया है कि यह दिखने में सीधे होते हैं।
  2. ऐसे लोग कला के क्षेत्र में बडे ही प्रभावशाली बताए गये हैं।
  3. कहा गया है कि यह कल्पनाशील व्यक्ति होते हैं। इनमें किसी भी बात को सोचने समझने की अद्भुत क्षमता होती है।

चौकोर नाखून वाले

  1. चौकोर नाखून वाले लोगों का स्वाभाव काफी गंभीर होता है।
  2. ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की अदभुत क्षमता होती है।
  3. ऐसे लोगों को जीवन में खूब सफलता मिलती है।

नुकीले नाखून वाले

  1. कहा गया है कि नुकीले नाखून वाले लोग गुस्सैल स्वाभाव के होते हैं।
  2. यह छोटी-छोटी बातों में भी सामने वाले व्यक्ति से उलझ जाते हैं।
  3. ऐसे लोग अपनी बात मनवाने के लिए समने वाले को कई तर्क देते हैं जिसमें कई बार सफल नही होते हैं।

बादाम आकार वाले

  1. कहा गया है कि बादाम के आकार जैसे दिखने वाले लोग बहुत दयालु होते हैं।
  2. यह अपने सामने अन्याय होते नही देख सकते। इसका कड़ाई से विरोध करते हैं।
  3. ऐसे लोग सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story