अध्यात्म

आपकी शादीशुदा जिंदगी और पैसो को खत्म कर देता है ये ग्रह, जानना आपके लिए जरूरी है!

Rewa
x
शुक्र ग्रह के शुभ फल तभी पा्रप्त होंगे जब वह कुंडली में मजबूत स्थान में वास करे। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से धन की कमी नहीं होती।

शुक्र ग्रह के शुभ फल तभी पा्रप्त होंगे जब वह कुंडली में मजबूत स्थान में वास करे। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से धन की कमी नहीं होती। जीवन में सभी तरह के भोग-बिलासिता की वस्तुएं प्राप्त होती हैं। साथ में वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। लेकिन शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव की वजह से जीवन परेशानियों से भर जाता है। ऐसे में कहा गया है कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कुछ खास उपाय करने चाहिए।

जाने क्या हैं शुक्र कमजोर होने संकेत

बताया गया है कि अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो उसके कई संकेत मिलते हैं। ऐसे में सदैव अभाव का सामना करना पड़ता है। आमदीनी के स्रोत होने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता। वहीं बताया गया है कि अगर वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तकरार बने तो समझ लेना चाहिए कि शुक्र ग्रह कमजोर है। वहीं मान-सम्मान में कमी आने पर माना जाता है कि शुक्र ग्रह कमजोर है। ऐसे शुक्र ग्रह के उपाय करने चाहिए।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • शुक्र ग्रह को मजबूत करने करने के लिए शुक्रवार या फिर पूर्णिमा के दिन शुक्रदेव की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए शुक्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • कहा गया है कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए।
  • अगर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाय तो शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
  • वहीं कहा गया है कि जिस घर में महिलाओं का अपमान, निरादर तथा मारपीट किया जाता है तो शुक्र ग्रह विपरीत परिणाम देते हैं।
  • शुक्रवार के दिन गरीबों को दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

शुक्र ग्रह के शुभ संकेत

  • कहा गया है कि अगर आपको प्रयास से ज्यादा आमदनी प्राप्त हो तो समझ लें कि शुक्र बलवान हो रहा है।
  • अगर अचानक से कार्य में सफलता मिल जाये तो समझें कि शुक्र ग्रह कुंडली में शुभ स्थिति में है।
  • वहीं मान-सम्मान में वृद्धि होने पर शुक्र के बलवान होने के संकेत हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story