अध्यात्म

हांथ की ये रेखा बताती हैं कैसा होगा जीवन का सफर, किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानिए!

हांथ की ये रेखा बताती हैं कैसा होगा जीवन का सफर, किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानिए!
x
हमारी हांथ की रेखाएं हमारे भाग्य के कई भेद खोलती है। वहीं हाथ की आकृति भी हमारे जीवन के कई राज बताती है।

हमारी हांथ की रेखाएं हमारे भाग्य के कई भेद खोलती है। वहीं हाथ की आकृति भी हमारे जीवन के कई राज बताती है। हथेली को देखकर हम पता लगा सकते हैं कि हमारे जीवन का सफर कैसा होगा, किस क्षेत्र में प्रयास किया जाय कि भरपूर सफलता मिले। हस्त रेखा शास्त्र में हाथ से जुडी सभी बड़ी और छोटी से छोटी जानकारी दी गई है। आवश्यकता है तो सिर्फ इसे जानने और विचार करने की।

ऐसे लोग होते हैं सफल

  1. कहा गया है कि जिस जातक का हांथ लम्बा हो, उसकी उंगलियां लम्बी हो और बुध, गुरू तथा सूर्य पर्वत का उभार अच्छा हो। उस जातक को राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करना चाहिए। उसे अवश्य ही सफलता मिलती है। वह एक दिन बड़ा नेता बनता है।
  2. अगर गुरू और बुध पर्वत कम उभार वाले हैं तो ऐसे लोग नेता बनते हैं। लेकिन उन्हे कोई भी बड़ा पद प्राप्त नहीं होता है।
  3. बताया गया है कि जिस जातक की हथेलियां चौडी हो, उंगलियां छोटी हो, बुध और गुरू पर्वत कम उभार लिये हो वह जातक वकालत जैसे पेशे में सफलता अर्जित करता है।
  4. कहा गया है कि जिस जातक की उंगली लम्बी, सुंदर, कोमल तथा स्पष्ट पोर लिए हो। साथ ही सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत उभरे हुए हों। ऐसे जातकों के लिए बताया गया है कि वह बडे कवि बनते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story