अध्यात्म

हाथ की ये रेखा बताती है आपके लव अफेयर्स और शादी के बारे में, ये है A TO Z...देखने का तरीका

hast_rekha
x

hast_rekha

Palmistry Lines or Palm Reading Science: शादी के लिए कहा गया है कि यह जन्मों का बंधन है।

Love Line in Hand, Marriage Line In Hand: शादी के लिए कहा गया है कि यह जन्मों का बंधन है। जोड़ी ऊपर वाला बना कर भेजता है। जिसकी जोड़ी नहीं होती वह जीवन भर कुंवारा रह जाता है फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष। लाख जतन करने के बाद भी शादी नहीं हो पाती। वर्तमान समय में हर घर में शादी की चर्चाएं हो रही हैं। घर में शादी नहीं होना है उसके बाद भी दूसरों की शादी को लेकर चर्चा होती ही रहती है। ऐसे में आप हाथ की रेखाओं को देखकर भी शादी के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

कहां होती है विवाह की रेखा Hanth Ki Is Rekha Se Jane Apni Love Story Aur Shadi Ke Bare Me

हाथ की रेखा बहुत कुछ बताती है। यह जीवन मतलब आयु, भाग्य के साथ ही विवाह के बारे में भी हाथ में बनी रेखा बताती है। विवाह रेखा हाथ के बुध पर्वत के पास नीचे की ओर बनी हुई रेखाएं विवाह रेखा कहलाती है। विवाह रेखा के पास अन्य मौजूद रेखाएं उसके प्यार और विवाह के बारे में बताते हैं।

जाने अफेयर के बारे में Apki Shadi Kab hogi hanth ki is rekha se jane, hanth ki is rekha se jane apne love affairs ke bare me

बताया गया है कि जिसके हाथ में विवाह रेखा के पास रेखाओं की संख्या अधिक होती है उस व्यक्ति का अफेयर उतना ही ज्यादा होता है। उनके हाथ में एक या दो छोटी हल्की रेखाएं होती हैं उसका मतलब है के उतने ही लोगों के साथ उसका अफेयर होगा।


विवाह सुखमय होता है Hanth Ki rekha se jane apki shadi kisse hogi

वहीं बताया गया है कि जिनके हाथ में विवाह रेखा एक होती है, स्पष्ट होती है उनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। साथ ही उनके विवाह में कोई अड़चन नहीं आती।

पुरुष के हाथ में दो रेखा Hanth ki ye rekha batati hai apke vivah yog

हस्तरेखा विशेषज्ञ अनुसार अगर पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा होती है और दाहिने हाथ में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों को सुंदर सुशील पत्नी प्राप्त होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होता है।

अशुभ है यह रेखा hanth ki ye rekha se jane apka vivah kab aur kaha hoga

जिन पुरुषों के हाथ में विवाह रेखा में दो शाखाएं निकली होती हैं वह अच्छे संकेत नहीं हैं। ऐसे लोगों का विवाह बीच में ही टूट जाता है। अगर किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के पास द्वीप का चिन्ह बना हुआ है तो विवाह में धोखा मिलने की संभावना है। अगर विवाह रेखा में क्रॉस का चिन्ह बना हुआ है तो यह अशुभ माना गया है।

Next Story