अध्यात्म

हथेली के यह निशान देते हैं बड़ी ही गंभीर बीमारी के संकेत, सावधान होकर करें उपाय

हथेली के यह निशान देते हैं बड़ी ही गंभीर बीमारी के संकेत, सावधान होकर करें उपाय
x
हमारे ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि हस्तरेखा जीवन की एक पुस्तक है। अगर इसका अध्ययन कर लिया जाए तो जीवन में होने वाले कई बड़े परिवर्तनों के बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती है।

हमारे ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि हस्तरेखा जीवन की एक पुस्तक है। अगर इसका अध्ययन कर लिया जाए तो जीवन में होने वाले कई बड़े परिवर्तनों के बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती है। जीवन में आपको कब सफलता प्राप्त होगी, कब समस्याएं आपको घेर लेगी तथा आप का भाग्योदय कब होगा इन सब के बारे में जानकारी हस्तरेखा के माध्यम से लगाई जा सकती है। आज हम हस्तरेखा में पाए जाने वाले कुछ विशेष निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं । कहा गया है कि अगर यह निशान आपके हाथ में है तो आप किसी गंभीर बीमारी में पड़ सकते हैं।

कैसे मिलते हैं बीमारी के संकेत

हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है अगर जीवन रेखा को कोई दूसरी रेखा काटे तो जातक के जीवन पर संकट उत्पन्न होता है। कई बार यह संकेत गंभीर बीमारी का भी हो सकता है। ऐसे में सावधान होकर कुंडली का विचार अवश्य करवाएं।

कहा गया है कि अगर हस्तरेखा में जीवन रेखा और स्वास्थ्य रेखा आपस में जाकर मिल जाए तो बहुत अशुभ है। माना जाता है कि जातक को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

हो सकते हैं कर्जदार

अगर हथेली के बीच मध्य भाग में क्रॉस का चिन्ह है तो आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। साथ ही जीवन में आर्थिक संकट झेलना पड़ता है।

नौकरी में आता है संकट

हस्तरेखा के जानकार बताते हैं कि अगर हथेली के शनि पर्वत पर गोल निशान है तो यह अशुभ है। जातक के हाथ में ऐसे निशान हैं तो उसे नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उसे सावधान होकर ग्रह शांति के उपाय करने चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर ड्रिप द्वीप के चिन्ह बने हुए हैं तो यह अशुभ संकेत है। ऐसे में कई तरह की परेशानियां आती है। प्रेम संबंधों में अवरोध उत्पन्न होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story