अध्यात्म

चमत्कार से कम नहीं है गुड़ का टोटका, घर में भर देता है पैसा ही पैसा

चमत्कार से कम नहीं है गुड़ का टोटका, घर में भर देता है पैसा ही पैसा
x
गुड़ खाने में कितना मीठा होता है। इसके गुण भी उतने ही मीठे हैं।

गुड़ खाने में कितना मीठा होता है। इसके गुण भी उतने ही मीठे हैं। अगर इस ग्रुप का उपयोग टोटके में किया जाए तो वह भी बहुत प्रभावशाली है। गुड़ एक चमत्कारिक चीज है। आमतौर पर आपने भी देखा होगा पूजा पाठ में घी गुड़ का हवन करवाया जाता है। भगवान, देवी देवताओं को भी गुड बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर प्रिय वस्तु का उपयोग टोटके में किया जाए तो भगवान अवश्य ही आशीर्वाद देते हैं। गुड़ के टोटके से आर्थिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जाने।

कर्ज से छुटकारा पाने

बताया गया है कि अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ मिठाई का भोग बनाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं और जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। भगवान बजरंगबली के आशीर्वाद से आप का कर्ज का बोझ भी कम होगा। साथ ही आमदनी बढ़ेगी।

पैसे की कमी

अगर आप पैसे की कमी से जूझ रहे हैं तो आपको गुड़ का टोटका करना चाहिए। इसके लिए आप एक लाल कपड़े में गुड़ का टुकड़ा और 1 रुपए का सिक्का डालकर माता लक्ष्मी के चरणों में रख दें। माता लक्ष्मी तथा इस पोटली की पूजा करें और फिर इसे अपने धन के स्थान पर रखें। ऐसा करने से अवश्य ही पैसे की समस्या दूर हो जाएगी।

घरेलू विवाद से छुटकारा

आपके परिवार में आपसी मनमुटाव चल रहा है। तो आपको मंगलवार या शनिवार के दिन सवा किलो गुड़ लेकर जमीन में गाड़ना है। ऐसा करने से आपको पारिवारिक कलह तथा काफी समय से चल रहा विवाद भी समाप्त हो जाता है। परिवार के बीच में आपसी प्रेम भाव बढ़ने लगता है।

होती है विवाह की बाधाएं दूर

अगर किसी व्यक्ति के विवाह में विलंब हो रहा है। कोई समस्या आ रही है तो ऐसे लोगों को गुड़ का टोटका करना चाहिए। इसके लिए बताया गया है कि गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चना खिलाना चाहिए।

मिलती है नौकरी

बेरोजगारी की समस्या हर जगह है। लेकिन अगर आप योग्य है, प्रयास के बाद भी आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो समझ लेना चाहिए कि कोई न कोई संकट आप पर है। इसके लिए आपको कुछ टोटके करने चाहिए।

बताया गया है कि इंटरव्यू या नौकरी के लिए जाते समय रोटी में गुड़ मिलाकर गाय को खिला दे। और अपनी सफलता के लिए गौ माता से कहें। ऐसा करने से आपको अवश्य ही नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story