अध्यात्म

Surya Grahan 2022: शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्यग्रहण है 30 को, इन राशि वालों किया गया सावधान

surya grahan 2022
x
सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन ग्रहों के इस प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।

Surya Grahan 2022: शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या के शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। जैसा की सभी को पता है कि शनिवार का दिन भगवान शनि देव का दिन कहा जाता हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है। दिन शनिवार उसके बाद अमावस्या और फिर सूर्य ग्रहण यह संयोग कई राशि के जातकों के लिए कष्टकारक हे सकता है। ऐसा हमारे ज्योतिष के जानकार बताते हैं। इनके द्वारा 3 राशि के लोगों को सतर्क किया गया है।

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण

वैशाख मास की कृष्ण पक्ष को 30 अप्रैल दिन शनिवार को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह बात अलग है कि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल का कोई महत्व नही रह जाता। लेकिन ग्रहों के इस प्रभाव को नकारा नही जा सकता। चाहे कोई कहीं भी रहे इस ग्रहण का असर उसकी राशि पर अवश्य पडता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता बताई है। आइये जाने कौन सी है वह राशि।

मेष राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि भले ही भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। लेकिन इन्हे सम्हलकर चलना चाहिए। यात्रा से बचना चाहिए तो वहीं घर से निकलते समय भगवान का ध्यान कर निकलें।

कर्क राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि ग्रहण काल में इन्हे मांशिक तनाव हो सकता है। ऐसे में इन्हे चाहिए कि वह अपना ज्यादा समय भगवान की पूजा में व्यतीत करें। किसी से विवाद न करें। अगर विवाद की स्थिति बन ही जाये तो धैर्य का परिचय देते हुए वहां से दूर हट जायें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इस राशि के जातकों के लिए ठीक नही है। इन्हें यात्रा करने से बचना चाहिए। चोट लगने की सम्भावना है ऐसे में सावधानी का परिचय देते हुए कार्य करें।

ग्रहण काल में क्या करें

शनिवार 30 अप्रैल को पड़ने वाले इस सूर्य ग्रहण में पूजा उपासना अवश्य करनी चाहिए। इसके लिए प्रातःकाल जागें और दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर पूजा-पाठ करें। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story