अध्यात्म

Surya Grahan 2022: वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 को, यहां रहेगा असर

Surya Grahan 2022 25 October
x
Surya Grahan 2022, Surya Grahan 2022 Date And Timing: 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा।

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को पड़ने जा रहा है। अमावस्या तिथि पर पड़ने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत के रात के समय में पड़ रहा है। बताया जाता है कि ज्यादातर ग्रहण अमावास्या तिथि पर ही पड़ता है। हांलाकि इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में नही पड़ रहा है।

Surya Grahan 2022 Timing: जानें सूर्य ग्रहण का समय काल

30 अप्रैल शनिवार को रात 12ः15 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होकर 1 मई रविवार को सुबह 04ः07 बजे तक चलेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं बल्कि अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से और प्रशांत महासागर में दिखाइ्र्र देगा।

ग्रहण में करना चाहिए ये काम

ग्रहण के समय कुछ सावधानी रखने की सलाह शास्त्र के जानकारी देते है। बताया जाता है कि ग्रहण के दिन खाने की चीजों पर तुलसी डालने से ये दूषित नहीं होती हैं। इसके अलावा आपको भगवान सूर्य की उपासना के लिए मंत्र-जाप या पाठ आदि करना चाहिए. मंत्रों का जाप करने से नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं. इसके साथ ही धन लाभ, शांति और सिद्धि के लिए भी मंत्रों का जाप करें।

ग्रहण में भूल से भी ना करें यह काम

ग्रहण के समय सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए। वे खुले स्थान में न निकलें, यानि कि ग्रहण काल की छाया उन पर नही पड़नी चाहिए। ग्रहण के समय किसी भी तरह का खाना नही खाना चाहिए। बताते है कि इस दौरान पाचान शक्ति कंमजोर रहती है। इस दौरान मंदिर या पूजा स्थल में पूजा-पाठ भी नही करना चाहिए बल्कि मन से ही भगवान के मंत्र का जाप करना चाहिए।

Next Story