अध्यात्म

नवरात्रि में धन प्राप्ति के अचूक उपाय: धन-समृद्धि और खुशहाली का मिलेगा आशीर्वाद, जानिए माता रानी को कैसे करें प्रसन्न

Aaryan Puneet Dwivedi
28 Sept 2024 12:43 PM IST
नवरात्रि में धन प्राप्ति के अचूक उपाय: धन-समृद्धि और खुशहाली का मिलेगा आशीर्वाद, जानिए माता रानी को कैसे करें प्रसन्न
x
Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी की पूजा करने से न सिर्फ आध्यात्मिक लाभ मिलता है बल्कि धन प्राप्ति के भी अनेक उपाय किए जा सकते हैं। इस लेख में जानिए कैसे आप नवरात्रि के दौरान माता रानी को प्रसन्न करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, जब मां दुर्गा धरती पर आकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। यह समय शक्ति, समृद्धि और साधना का होता है। नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना से न केवल मानसिक और शारीरिक बल मिलता है, बल्कि आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होता है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं, तो इस नवरात्रि में कुछ विशेष उपाय करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Navratri 2024 Date: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर को समाप्त होगी। इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं, तो आपकी धन-समृद्धि और शक्ति में वृद्धि हो सकती है।

कलश स्थापना का महत्त्व और विशेष उपाय

नवरात्रि में कलश स्थापना (घटस्थापना) का अत्यधिक महत्व है। यह नवरात्रि के पहले दिन किया जाता है। कलश स्थापना के समय देवी दुर्गा के शस्त्रों की भी पूजा करें। विजयादशमी के दिन उन शस्त्रों को पुनः पवित्र स्थान पर रखकर पूजा करना विशेष फलदायक माना जाता है। यह उपाय करने से शक्ति और सामर्थ्य में वृद्धि होती है।

आर्थिक समस्याओं के लिए नारियल और सूजी का उपाय

यदि आपको धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, तो नवरात्रि के पहले दिन एक विशेष उपाय करें। एक सूखा नारियल लें और सूजी को घी में भूनकर उसमें भर दें। फिर इस नारियल को कलश स्थापना के बाद स्वच्छ स्थान पर मिट्टी में दबा दें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कन्या पूजन का महत्त्व

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन से माता रानी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करने से घर का भंडार हमेशा भरा रहता है और परिवार में शांति और खुशहाली बनी रहती है।

मां दुर्गा को अर्पित करें लाल गुलहड़ के फूल

देवी दुर्गा को लाल गुलहड़ के फूल विशेष रूप से प्रिय हैं। नवरात्रि के दौरान माता को लाल गुलहड़ के फूल अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, अपने घर में लाल गुलहड़ का पौधा लगाना भी मां दुर्गा की कृपा पाने का आसान उपाय है। इससे आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।)

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story