अध्यात्म

Sun Line in Palm: जिसके हाँथ में है ऐसी रेखा, उसे मिलती है दुनिया की हर चीज़, पैसा तो इतना होगा की तिजोरी भी पड़ जाएगी कम

Sun Line in Palm: जिसके हाँथ में है ऐसी रेखा, उसे मिलती है दुनिया की हर चीज़, पैसा तो इतना होगा की तिजोरी भी पड़ जाएगी कम
x
Sun Line in Palm: जिसके हाँथ में है ऐसी रेखा, उसे मिलती है दुनिया की हर चीज़, पैसा तो इतना होगा की तिजोरी भी पड़ जाएगी कम! Whoever has such a line in his hand, he gets everything in the world, the money will be so much that the vault will also fall short

Surya Rekha in Hand: हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन के रहस्य का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति जीवन में कितना धनवान होगा, उसे कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा यह सब हस्तरेखा के माध्यम से जाना जा सकता है। या यूं कहें की हस्तरेखा जीवन की किताब के समान है। किताब में लिखी बातों को पढ़कर हम जानकारी एकत्र कर लेते हैं। इसी तरह अगर हम हाथ की रेखाओं को पढ़ना जान लें तो भविष्य की हर छोटी बड़ी घटना के बारे में पता लगा सकते हैं।

जाने सूर्य रेखा के बारे में

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ के भीतरी भाग में अनामिका उंगली के नीचे का स्थान सूर्य पर्वत कहलाता है। इस पर पाई जाने वाली रेखा सूर्य रेखा कहलाती है। सूर्य रेखा के संबंध में कहा गया है कि यह हाथ के किसी भी भाग से शुरू होकर अगर सूर्य पर्वत पर जाकर समाप्त होती है तो वह सूर्य रेखा है। सूर्य रेखा का कटा फटा होना जीवन में परेशानियां प्रदर्शित करता है।

और भी हैं कई जानकारियां

कहा गया है कि अगर सूर्य रेखा में तारे का निशान है तो जातक कलाकार बनता है। वह भी अव्वल दर्जे का। साथ ही यह धन और वैभव दोनों प्राप्त करता है।

सूर्य रेखा के अंतिम छोर में अगर छोटी-छोटी रेखाएं हैं तो उसे असफलताओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन खुशी की बात यह है कि उसे कुछ दिनों बाद सफलता भी प्राप्त होती है।

अगर सूर्य रेखा में दीप का चिन्ह बन रहा है तो यह सफलता प्रदर्शित करता है। जीवन में जातक को असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार कारोबार में बड़ा नुकसान भी होता है।

अगर सूर्य लेखा बीच में कटी हुई है तो नौकरी और व्यापार में बदलाव होता है। जीवन में एक से ज्यादा क्षेत्रों में काम करने का अवसर प्राप्त होता है।

अगर सूर्य रेखा लंबी सीधी और स्पष्ट हो तो जातक को जीवन में यश प्राप्त होता है। जीवन के सारे सुख प्राप्त होते हैं। ऐसे व्यक्ति लोकप्रिय होते हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। की भी जानकारी पर विश्वास करने के पूर्व विशेषज्ञ से उसकी जानकारी प्राप्त कर लें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story