अध्यात्म

हथेली की एक ऐसी रेखा, जो आपकों बनाती है अकूत धन-सम्पत्ति का मालिक

hastrekha vigyan
x
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाएं आपके जीवन से जुड़ी बातों को बताती है

हस्तरेखा शास्त्र: आपके जीवन में धन-सम्पदा है कि नही। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाएं आपके जीवन से जुड़ी इस तरह की बातों को बताती है। इतना ही नही इंसान अपने जीवन में क्या बनेगा या वह कितना धन कमाएगा आदि तमाम बातों की जानकारी हथेली की रेखाओं से हासिल की जा सकती है। हस्तरेखा के जानकार हाथ की रेखाओं और चिह्नों से भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगा लेते है।

भाग्य रेखा बताती है सफलता

हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को विशेष महत्व दिया गया है. हथेली की भाग्य रेखा इंसान की सफलता के बारे में बताती है. अगर हथेली में भाग्य रेखा अच्छी है तो व्यक्ति धनी, सुखी और और हर सुख-सुविधा से परिपूर्ण रहता है. इसके अलावा ऊंचा पद और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है।

इस तरह से होती है पहचान

जानकार बताते है कि जब कोई रेखा कलाई के पास से शुरू होकर सीधे मध्यमा अंगुली यानी शनि पर्वत तक जाकर मिलती है तो उसे भाग्य रेखा करते हैं। हर इंसान की हथेली में भाग्य रेखा अलग-अलग होती है. किसी की लंबी भाग्य रेखा, किसी की हथेली में टूटी भाग्य रेखा या फिर किसी की हथेली में आड़ी-तिड़छी भाग्य रेखा होती है।

ये होते है भाग्यशाली

हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते है कि जिनकी भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर जाकर मिलती है वे बेहद भाग्यशाली होते हैं. साथ ही ऐसे लोग बहुत अधिक महत्वाकांक्षी और लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं। ऐसे लोग अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। इन्हें नौकरी में ऊंचा पद और समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलता है।

नोट- यंहा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story