अध्यात्म

लाखो में से किसी एक के होते है ऐसा तिल, हर जगह होता है पैसा ही पैसा

लाखो में से किसी एक के होते है ऐसा तिल, हर जगह होता है पैसा ही पैसा
x
Mole: हमारे यहां कई शास्त्र प्रचलन में हैं जिसमें से एक है सामुद्रिक शास्त्र।

Mole: हमारे यहां कई शास्त्र प्रचलन में हैं जिसमें से एक है समुद्रिक शास्त्र। सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि अगर जातक के शरीरी के अंगों में मौजूद तिलों के सम्बंध में विचार किया जाय तो उसके भाग्य से जुडी कई घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पाये जाने वाले तिल के सम्बंध में विचार करेंगे। साथ ही यह बताने का प्रयास करेंगे कि शरीर में तिल का क्या महत्व होता है। आइये जाने-ः

पलकों पर तिल

कहा गया है कि अगर जातक के आख की पलकों पर तिल का निशान पाया जाता है तो ऐसे जातक बहुत ही संवेदनशील होते हैं। जीवन में वह दूसरों के दुखों को देखकर परेशान हो जाते हैं।

नाक पर तिल

जिन जातको के नाक पर तिल पाया जाता है वह बेहत प्रतिभाशाली होते हैं। ऐसे लोगों को लकी इंसान कहा जाता है। यह सुख तथा समृद्धि भरा जीवन जीते हैं।

आंख पर तिल

जिन पुरूषों के दांई आंख पर तिल पाया जाता है वह पत्नी को प्रेम करने वाले होते हैं। वही अगर बांई आंख में तिल का निशान है तो पति-पत्नी के रिस्ते में खटास आ जाते हैं।

कान पर तिल का निशान

कहा गया है कि अगर कान में तिल है तो ऐसे लोग अल्पायु होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में भरपूर सफलता मिलती है। लेकिन आयु के मामले में यह कमजोर होते हैं।

होंठो पर तिल

कहा गया है कि जिन जातकों के होंठों में तिल पाया जाता है वह प्रेम करने वाले होते हैं। जिनके होठां के नीचे तिल पाया जाता है वह बेहत गरीब होते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story