अध्यात्म

Stone Benefits: घर में रखें यह पवित्र पत्थर, मिलेगा धन और जीवन होगा खुशहाल

Stone Benefits: घर में रखें यह पवित्र पत्थर, मिलेगा धन और जीवन होगा खुशहाल
x
Stone Benefits: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि अगर हर दिन हिन्दूओं के घर में पूजा नहीं होती है तो वह घर अपवित्र माना जाता है। आने वाले दिनों में लोग भगवान की पूजा करने से कतरा रहे हैं।

Stone Benefits: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि अगर हर दिन हिन्दूओं के घर में पूजा नहीं होती है तो वह घर अपवित्र माना जाता है। आने वाले दिनों में लोग भगवान की पूजा करने से कतरा रहे हैं। ऐसे में हमारे धर्म विधानों में बताया गया है कि अगर कुछ चीजें घर मे रखीं जायं तो वह धर्म और वास्तु के अनुसार काफी उपयोगी हैं। आज हम ऐसे दो चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें पहला है आत्मरत्न तो दूसरा है गोदंती के समान दिखने वाला पत्थर। यह देखने में पत्थर हैं लेकिन इनकी जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी बताएं गये हैं।

आत्मरत्न

आत्मरत्न एक पत्थर है जो समुद्र के किनारों में पाया जाता है। कहा जाता है कि यह पानी में डूबता नही है। यह छोटे टुकड़ों में होता है। इस समुद्र में तैरते हुए पत्थर को नाविक निकाल कर एकत्र कर लेते हैं। आत्मरत्न पत्थर के सम्बंध में कहा गया है कि इसे घर में रखना शुभ होता है।

आत्मरत्न पत्थर की माला बनाकर उसे घर में लटका दिया जाता है। कई बार लोग इसे घर की साज-सज्जा में उपयोग करते हैं। उन्हे इसके वास्तविक गुण के बारे में पता नही होता है।

आत्मरत्न पत्थर के सम्बंध में कहा गया है कि अगर इसे घर में रखा जाये तो सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मनोकामना पूरी होती है। वहीं कई बार लोग इस पत्थर को अपने पास भी रखते हैं। यह कई रंग को होता है। जिसमें काला और भूरा रंग सबसे ज्यादा पाया जाता है।

गोदंती जैसा दिखने वाला सफेद पत्थर

गोदंती के समान दिखने वाला सफेद पत्थर अपने पास रखना शुभ बताया गया है। कहा गया है कि इस पत्थर को अपने पास रखने से या अपने घर में रखने से धन और सुख प्राप्त होता है। वहीं मानसिक रोग से राहत मिलती है। जीवन खुशहाल हेता है।

इसके सम्बंध मे बताया गया है कि यह सफेद संगमरमर की दिखने वाला पत्थर है। यह गोल होता है। यह देखने में काफी सुंदर लगत है। तो वहीं इसे रखने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story