अध्यात्म

वास्तु के कुछ सरल से उपाय जो जीवन मे लाते हैं खुशहाली, मिलती है माता लक्ष्मी की कृपा

bank of baroda loan scheme
x
वास्तु शास्त्र के मुताबिक जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए केवल पढ़ना, लिखना या मेहनत करना ही पर्याप्त नहीं होता।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए केवल पढ़ना, लिखना या मेहनत करना ही पर्याप्त नहीं होता। इसके लिए कुछ वास्तु का भी ध्यान रखना पड़ता है। आज हम कुछ ऐसे सरल से उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अगर डेली रूटीन में शामिल कर लिया जाए तो लाभ ही लाभ है। आइए जाने कौन से हैं वह सरल से उपाय।

  1. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर ईशान कोण में कांच की बोतल में नमक भर कर रख दिया जाए तो सुख समृद्धि आती है। जीवन में पैसे की दिक्कत कभी नहीं रहती। साथ ही आमदनी के कई रास्ते बनते हैं।
  2. बताया गया है कि अलमारी या तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर करके रखना चाहिए। तिजोरी या अलमारी के पास ना तो गंदगी रखें और न ही जूते चप्पल उतारे।
  3. सप्ताह में 1 दिन नमक मिलाकर घर में पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लेकिन गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए।
  4. नल से लगातार पानी का रह-रहकर टपकना अशुभ है। इससे धन का अपव्यय बढ़ता है। तुरंत नल का सुधार करवाना चाहिए।
  5. घर के पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। घर में सुख शांति आती है। साथ ही पारिवारिक कलह दूर रहता है।
  6. सोते समय आईना नहीं देखना चाहिए इसे अशोक बताया गया है। इस समय आईना देखने से पति पत्नी के बीच रिश्ते बिगड़ जाते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story