अध्यात्म

कुछ इस स्वभाव के होते है मीन राशि के जातक, जानिए गुण एवं दोष

Manoj Shukla
1 March 2021 10:30 PM GMT
कुछ इस स्वभाव के होते है मीन राशि के जातक, जानिए गुण एवं दोष
x
मीन राशि सबसे आखिरी की 12वीं राशि होती हैं। इस राशि के स्वामी होते हैं देवगुरू वृहस्पति। इस राशि का प्रतीक चिन्ह होता है दो जोड़ा मछली। यह एक जल तत्व की राशि हैं। इस राशि के जातकों का शुभ दिन होता है गुरूवार, सोमवार। 

मीन राशि सबसे आखिरी की 12वीं राशि होती हैं। इस राशि के स्वामी होते हैं देवगुरू वृहस्पति। इस राशि का प्रतीक चिन्ह होता है दो जोड़ा मछली। यह एक जल तत्व की राशि हैं। इस राशि के जातकों का शुभ दिन होता है गुरूवार, सोमवार।

स्वभाव

मीन राशि के जातक काफी बुद्धिमान एवं विवेकशील होते हैं। लेकिन इनका मन स्थिर नहीं रहता हैं। यह थोड़े दिनों तक किसी काम को करने के बाद उब जाते हैं। शायद यही वजह होती है कि इन्हें जीवन में जल्दी सफलता नहीं मिल पाती हैं कुलमिलाकर अस्थिर स्वभाव वाले होते हैं। तो दूसरी तरफ इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता हैं। यह हर जगह बड़ी आसानी से घुल-मिल जाते हैं। यह निःस्वास्र्थी होते हैं। यह दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। भले ही खुद पीछे रह जाएं, लेकिन दूसरों को आगे बढ़ाने में यह हर संभव प्रयास करते है। कोई मदद के लिए इनके पास आता है तो वह बिना सोचे-समझे उनकी मदद करते हैं। यह काफी शांत स्वभाव एवं ईमानदार होते हैं। इनके भोलेपन का लोग भरपूर फायदा उठाते हैं। जब काम निकल जाता है तो लोग इन्हें भूल भी जाते हैं। यह अक्सर अपने भोलेपन के चलते धोखा खाते हैं। यह निर्णय लेने में थोड़े असहज होते हैं। पैसों के मामलों में भी इनके हाथ खुले होते हैं। यह दोनों हाथ से धन लुटाते हैं। पैसों की कमी के चलते इनका काम कभी अटकता तो नहीं हैं। लेकिन यह धन संचय नहीं कर पाते हैं। यह खुद के बारे में कभी नहीं सोचते हैं।

कला के होते है प्रेमी

मीन राशि के जातक कला-संगीत के प्रेमी होते हैं। यह गाते भी बड़ा अच्छा हैं और ज्यादातर प्रसन्न रहना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों को एनजीओ, उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, अध्यापन, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन जैसे प्रोफेशन्स में अधिक कामयाबी मिलती है।

होते है बेहद वफदार

इस राशि के जातक जीवन में हर मामले में बेहद ही वफादार होते हैं। फिर चाहे लव लाइफ के बारे में हो या ईमानदारी के बारे में। जो भी इनके साथ दोस्ती करते हैं। वह इन पर आंख मूंदकर विश्वास कर सकता हैं। जिस व्यक्ति से यह शादी करते है यह बस उन्हीं के होकर रह जाते हैं। फिर चाहे लड़की हो या लड़का। यह अपने प्यार का बड़े अच्छे से साथ निभाने वाले होते हैं।
होते है मेहनती

इस राशि के जातक हर मामले में काफी मेहनती होते हैं। इन राशियों में एक और बहुत बड़ी खूबी होती हैं। अगर किसी को पता चल गया कि इनके पास पैसा है तो मांगने वालों की लाइन लग जाती हैं। क्योंकि उन्हें पता होता है कि ये लोग न नहीं कर सकेंगे। साथ ही जो पैसा ये देते हैं उसे मांगने में भी यह बेहद संकोची होते हैं। इनमें एक और भी खूबी होती है ये कभी दूसरों के सामने हाथ नहीं फैलाते फिर चाहे उनका लाख नुकसान ही क्यों न हो जाए।

Shahrukh Khan & Alia Bhatt जल्द शुरू करेंगे Darling फिल्म की शूटिंग, मोशन पोस्टर हुआ जारी

जमाई 2.0 वेब सिरीज में बिकनी शाॅट देने के लिए निया शर्मा ने दो दिन पहले छोड़ा खाना, फिर जो हुआ जानिए

Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज

Next Story