अध्यात्म

Solar Eclipse 2022: सूर्य पर मंडराएगी काली छाया, इस साल पड़ेंगे 2 सूर्य ग्रहण, जाने डेट और टाइम

Solar Eclipse 2022: सूर्य पर मंडराएगी काली छाया, इस साल पड़ेंगे 2 सूर्य ग्रहण, जाने डेट और टाइम
x
इस वर्ष पड़ रहे है दो सूर्य ग्रहण.

सूर्य ग्रहण। वर्ष 2022 शुरू हो गया है और अब इस वर्ष होने वाले ग्रह-नक्षण एवं ग्रहण आदि को लेकर लोग जानकारी ले रहे। शास्त्र के जानकारों का कहना है कि इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण पड़ रहे है। जब सूर्य में काली छाया मंडराएगी। हांलाकि सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।

पहला सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार की रात 12 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक लगेगा, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का न तो कोई धार्मिक प्रभाव पड़ेगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी भाग, अंटार्कटिका, अटलांटिक प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 में दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार के दिन लगेगा। इस सूर्य ग्रहण की शुरूआत 25 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 29 मिनट पर होगी. जबकि इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 42 मिनट पर होगी। यह सूर्य ग्रहण एशिया के दक्षिणी-पश्चिमी भाग, यूरोप, अटलांटिक और अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग में दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल मान्य होगा।

नोट- यंहा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Next Story