अध्यात्म

Sleeping Style: सोने के तरीके से जाने अपने छिपे सारे राज

Sleeping Style: सोने के तरीके से जाने अपने छिपे सारे राज
x
Sleeping Style: सोने के तरीके से आप अपने व्यक्तित्व से जुडी हर चीज़ के बारे में जान सकते है.

Sleeping Style: शायद आपने कभी नहीं सोचा होगा कि किसी सोते हुए व्यक्ति की हालत देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। लेकिन सत्य बात है। कई स्टडीज से यह बात साबित हो चुका है। आमतौर पर आपने भी देखा होगा की जब व्यक्ति गहरी निद्रा में होता है तो वह नेचुरल तरीके से अपनी पोजीशन बनाता है और सोता रहता है व्यक्ति के सोने की यह दशा उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। आइए कैसे समझें इन संकेतों को।

सीधे सोने वाले लोग

बिस्तर पर सीधे सोनी वाले लोग ध्यान केंद्रित करने वाले कहे गए हैं। ऐसे लोग आशावादी होने के साथ ही समान विचारधारा वाले बताए गए हैं। ऐसे लोग अपनी बात हर मंच पर रखने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे लोगों की एक कमजोरी यह होती है कि दूसरे लोगों से भी बहुत उम्मीद लगा लेते हैं। जिससे कई बार इन्हें निराशा भी झेलनी पड़ती है।

करवट लेकर सोने वाला

करवट लेकर सोने वाले व्यक्तियों के संबंध में बताया गया है कि यह लोग सहज, शांत और विश्वसनीय होते हैं। इन्हें निडर बताया गया है। यह जो कुछ भी पीछे छोड़ आते हैं उसके लिए पछतावा नहीं करते। और भविष्य को लेकर सदैव निडर रहते है।

भ्रूण की तरह सोना

ऐसे लोगों के लिए बताया गया है कि जो लोग भ्रूण की तरह अपने घुटने मोड़कर सिर के पास लगाकर सोते हैं। वह सदैव सुरक्षित रहना पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व लालसा से भरा हुआ होता है। ऐसे लोग बाहर से देखने पर भले ही कठोर लगे लेकिन अंदर से बहुत नरम होते हैं। किसी के प्रति इनका दिल बहुत जल्दी पसीज जाता है। सारी बुराइयों को बुलाकर उसकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

पेट के बल सोने वाले

पेट के बल सोने वाले व्यक्तियों के लिए कहा गया है कि वह मजबूत इरादे वाले, साहसी, उत्साही और हर समस्या का हल ढूंढने वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। यह मिलनसार और विवादों से बचने वाले व्यक्ति बताए गए हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story