अध्यात्म

इन 4 राशियों के लिए खुशियों से भरा होगा सावन माह का शुक्ल पक्ष, कराएगा धन लाभ

Manoj Shukla
8 Aug 2021 4:56 AM GMT
इन 4 राशियों के लिए खुशियों से भरा होगा सावन माह का शुक्ल पक्ष, कराएगा धन लाभ
x
हिन्दू पंचागों के अनुसार हर मास के दो पक्ष होते हैं। कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष। ऐसे में 09 अगस्त से सावन मास के शुक्ल पक्ष की शुरूआत होने जा रही हैं।

सावन माह की शुरूआत 25 जुलाई दिन रविवार से हुई। इस मास का समापन 22 अगस्त को होगा। हिन्दू पंचागों के अनुसार हर मास के दो पक्ष होते हैं। कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष। ऐसे में 09 अगस्त से सावन मास के शुक्ल पक्ष की शुरूआत होने जा रही हैं। सावन मास का शुक्ल पक्ष कई राशियों के लिए खुशियों से भरा होगा। यह धन लाभ कराएगा। ऐसे में चलिए जानते है कौन है वह भाग्यशाली राशियां।

मिथुन राशि

सावन मास का शुक्ल पक्ष इस राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस दौरान अटके हुए काम बनेंगे। धन लाभ होगा। जो काम मेहनत के साथ करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए सावन मास का शुक्ल पक्ष शुभ परिणाम देने वाला है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे। खर्चो में कमी आएगी। भाग्य साथ देगा। आय में वृद्धि होगी, निवेश के लिए यह समय उत्तम है।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्रों की माने तो सावन मास की आमावस्या के बाद इस राशि के जातकों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के अटके काम बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के योग हैं। कामों में तेजी आएगी। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। आपके कार्यो की प्रशंसा होगी।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतः सत्य एवं सटीक हैं। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Next Story