अध्यात्म

Shani Transit July 2022: 3 राशियों पर बरसने वाली है भगवान शनिदेव की कृपा, धन की नहीं होगी कमी

Aaj Ka Rashifal 8 July
x

Aaj Ka Rashifal 8 July

Shani Transit July 2022: 3 राशियों पर बरसने वाली है भगवान शनिदेव की कृपा, धन की नहीं होगी कमी! Lord Shani's grace is going to rain on 3 zodiac signs, there will be no shortage of money

Shani Gochar July 2022: जुलाई के महीने में भगवान शनि देव एक बार राशि बदलने जा रहे हैं। इसके पूर्व अप्रैल के महीने में गोचर है। शनि के राशि बदलने पर कई ग्रहों पर असर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार वक्री शनि का मकर राशि में गोचर 12 जुलाई को होगा। ऐसे में 12 में से 3 राशियों पर कुछ खास असर पड़ने वाला है। मिथुन राशि के लोगों पर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा होगी। धन वैभव भी खूब मिलेगा।

किन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

वृषभ राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि शनि देव के राशि बदलने पर शुभ फल प्राप्त होंगे। कार्यस्थल में पकड़ मजबूत होगी। नौकरी पेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही बताया गया है कि मेहनत करने पर उसका पूर्ण फल प्राप्त होने के संयोग बनेंगे। गुप्त धन प्राप्ति के भी योग हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए बताया गया है यह समय इनके कैरियर के लिए बहुत ही अच्छा समय है। इसे पीक टाइम भी कह सकते हैं। योग्यता के अनुसार पूर्ण कामयाबी मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें कामयाबी मिलेगी।

धनु राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह समय सुखद व्यतीत होगा। कार्यस्थल में बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी साथ ही नौकरी में उच्च पद प्राप्त होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होने का संयोग है। पूर्व मे किए गए कार्यों के लिए प्रयास का परिणाम रुका हुआ है तो उसका भी लाभ मिलेगा।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story